Bigg boss के घर में कपिल शर्मा, दुश्मन जोड़ि‍यों ने एक-दूसरे का किया ऐसा हाल

बिग बॉस 11 के वीकेंड के वार एपिसोड में पहुंचेगे कपिल शर्मा, कपिल की एंट्री के बाद ऐसा होगा घर का माहौल, देखें वीडियो.

Advertisement
Bigg boss11 Bigg boss11

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बिग बॉस सीजन में टीवी के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की एंट्री होते ही घर का पूरा माहौल ही बदल गया है. आप अगर ये सोच रहे हैं कि कपिल शर्मा के आने से बिग बॉस कंटेस्टेंट एक दूसरे के लिए चली आ रही फाइट्स या नोक झोक को भूल गए हैं, तो आपका सोचना गलत है. क्योंकि कपिल शर्मा ने कंटेस्टेंट की गुस्से को और बढ़ा दिया और ये जिस कदर फूटा वो देखना वाकई मजेदार है.

Advertisement

बिग बॉस के वीकेंड के वार एपिसोड में कपि‍ल शर्मा दरअसल अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस हाउस में नजर आएंगे. बिग बॉस के घर में कपिल की एंट्री से सभी कंटेस्टेंट की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और कपिल भी घर में एंट्री करते ही सदस्यों पर अपने मजेदार हंसगुल्ले फेकते नजर आएंगे. कपिल एंट्री करते ही सबसे पहले अर्शी पर निशाना साधेंगे और उनसे दूर दूर रहकर सबको हंसाने की कोशि‍श करेंगे.

कपिल घर के सदस्यों के बीच बैठते ही शि‍ल्पा शिंदे से सवाल करते नजर आएंगे कि बिग बॉस जैसे शो में वह क्यों आईं, इस पर शि‍ल्पा कहेंगी, 'टाइम खराब था'. इसके बाद कपिल कंटेस्टेंट को वहां रखे गए कंटेस्टेंट के मास्क को लात मारने को कहेंगे. इस गेम के दौरान घरवालों को उन सदस्यों को लात मारनी है जिन्हें वह पसंद नहीं करते.

Advertisement

इस गेम के दौरान अर्शी खान हिना खान के मेकअप का मजाक उड़ाते हुए उनके मास्क को जोरदार लात मारती दिखेंगी. इसके अलावा अकाश डडलानी प्रियांक के मास्क को लात मारते दिखेंगे.

कंटेस्टेंट के अलावा कपिल बिग बॉस के घर जल्लाद की भी चुटकी लेते नजर आएंगे. कलर्स चैनल ने आज रात ऑन एयर होने वाले इस वीकेंड का वार एपिसोड़ का प्रामो वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement