bigg boss 10: प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम में दरार, कहा 'मुझे बेटी ना कहो'

प्रियंका जग्गा घर में एंट्री लेते ही स्वामी ओम पर जमकर बरसीं और कहा कि स्वामी ओम उन्हें बेटी ना कहें....

Advertisement
प्रियंका जग्गा और मनु की बिग बॉस के घर में वापसी प्रियंका जग्गा और मनु की बिग बॉस के घर में वापसी

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

में मोनालिसा और गौरव चोपड़ा के हॉट जकूजी टास्क के बाद एक धमाका और हुआ. इस बार मनु और प्रियंका जग्गा सीक्रेट रूम से निकलकर घर में एंटर हो गए.

फिलहाल उनकी एंट्री के बाद ने बताया की मोना और गौरव के जकूजी टास्क, राहुल के फुल टाइम कुक बनने और बानी को जिम से दूर रखने के पीछे का फैसला घरवालों का नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में बैठे मनु और प्रियंका का था.

Advertisement


दोनों की एंट्री से घरवालें खुश हैं. मनु ने लौटकर बताया कि उनकी मां का देहांत हो गया है जिसके वजह से जाना पड़ा. घरवालों ने उन्हें सांत्वना दी और गले लगाया.

वहीं घर में एंट्री लेते ही स्वामी ओम पर जमकर बरसीं और 'गंदा आदमी' कहते हुए साफ कह दिया कि वो उनकी असलियत से वाकिफ हो गई हैं. प्रियंका आगे से उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और कहा कि स्वामी ओम उन्हें बेटी ना कहें.


वहीं मनु, मनवीर और मोनालीसा के बीच आई दूरी को कम करने की कोशिश में लगे थे. उन्होंने मनवीर को बताया कि बाहर लोग उनके फैन हो गए हैं और वो में बहुत पॉपुलर हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement