बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए छोड़े कई प्रोजेक्ट, डेट फाइनल नहीं होने से परेशान एक्ट्रेस अशनूर कौर

पटियाला बेब्स, साथिया, झांसी की रानी जैसे कई टीवी शोज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकीं अशनूर इन दिनों अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी में बिजी हैं. लगातार पढ़ाई कर रहीं अशनूर एग्जाम की डेट फाइनल नहीं होने की वजह से थोड़ी परेशान हैं.

Advertisement
Ashnoor Kaur Ashnoor Kaur

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 26 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • एग्जाम की तारीख नहीं निकलने पर परेशान
  • दोबारा शानदार डेब्यू का है प्लान
  • खुद को ग्रूम कर वापसी करेंगी अशनूर

प्रॉजेक्ट्स और एग्जाम के बीच फंस चुकी हूं 

Advertisement

मैंने खुद ही यह निर्णय लिया था कि बोर्ड एग्जाम पर फोकस करना है और मैं इस दौरान कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लूंगी. अभी तो बहुत से अच्छे प्रॉजेक्ट्स के ऑफर्स भी आ रहे हैं लेकिन मैं साइन नहीं कर पा रही हूं. अब तो धर्मसंकट वाली स्थिति में पड़ चुकी हूं, मैंने किसी प्रॉजेक्ट के लिए हामी भर दी और उधर एग्जाम के डेट निकल गए, तो फिर क्या करूंगी. वैसे मैं शूटिंग को मिस तो कर रही हूं लेकिन अभी खुद पर काम करने का सोच रही हूं. जब ब्रेक लिया है, तो इसका अच्छे से इस्तेमाल करूं. बच्चों वाले रोल्स बहुत कर लिए हैं, अब खुद को बतौर ऐक्ट्रेस  को रिप्रेजेंट करने की ख्वाहिश है. इसलिए मैं अब पूरी तरह से नए अवतार में फैंस के सामने आऊंगी. मैं फिलहाल खुद की ग्रूमिंग पर भी ध्यान दे रही हूं. 

Advertisement

बोर्ड हम स्टूडेंट्स को क्लैरिटी दे 

मैं तो सेंट्रल बोर्ड से यही दरख्वास्त करूंगी कि वे हम जैसे वर्किंग स्टूडेंट्स की समस्या को ध्यान दें और जो एग्जाम को लेकर अनिश्चितता है, उस पर एक क्लैरिटी दें. अगर एग्जाम हो रहे हैं, तो हम वापस से अपनी तैयारी शुरू कर दें. देखिए इससे हमारे अंदर का भी जोश जगा रहेगा. क्योंकि जो हालात हैं, उससे तो पढ़ने का मोटिवेशन कहीं न कहीं खत्म हो जाता है.अगर नहीं हो रहे हैं एग्जाम, तो भी हमें बता दें ताकि मैं अपने प्रॉजेक्ट्स पर ध्यान दे सकूं. इस तरह अधर पर लटकाए रखना तो सही नहीं. हम स्टूडेंट्स के अंदर की एंग्जाइटी है उसे खत्म कर दें. कई ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो तैयारी कर रहे हैं एंट्रेंस एग्जाम की, वो भी इसी कशमकश में फंसे हुए हैं. 

 

 

पढ़ाई नहीं छोड़ने वाली 

अमूमन एक्टर काम मिलते ही पढ़ाई छोड़ देते हैं. मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं करने वाली. चाहे जितनी भी बिजी रहूं, स्टडी हमेशा कंटीन्यू रखूंगी. मेरा स्पेशल सब्जेक्ट कॉमर्स है. मैं आगे चलकर मास कम्यूनिकेशन या फिल्म डायरेक्शन में बीबीएम करने वाली हूं. वैसे इन योजनाओं का कोई फायदा नहीं जब तक आप 12वीं क्लीयर न कर लें. हम सभी क्लासमेट्स जब भी बात करते हैं हम एग्जाम के डेट पर ही आकर रुक जाते हैं. हमें तो यह भी नहीं पता कि अगले महीने हमारे साथ क्या होने वाला है. किसी का पढ़ने का भी मन नहीं कर रहा है. अगर बहुत मेहनत भी कर ली और पता चला कि एवरेज मार्क्स देकर सबको पास करा दिया जाए. सच में बहुत कंफ्यूज्ड हूं. मैं ही नहीं मेरे पैरेंट्स भी इससे परेशान हैं. हालांकि यह सब किस्से भी देश के इतिहास में लिखे जाएंगे, जहां बोर्ड एग्जाम को लेकर इतनी अनिश्चितता थी और मैं उस इतिहास का हिस्सा रहूंगी. 

Advertisement
ये भी पढ़े


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »