सलमान के TV शो दस का दम का टीजर रिलीज, Video

सलमान के अगले पॉपुलर टीवी शो 'दस का दम' का नया टीजर रिलीज.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

बिग बॉस के बाद अब सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी शो दस का दम से छोटे पर्दे पर फिर वापसी करने जा रहे हैं. सोनी चैनल ने फेसबुक पर शो का दूसरा टीजर जारी कि‍या जिसमें सलमान अपने फैन्स से कह रहे हैं-'मैं आ रहा हूं.'

टीवी पर सलमान के इस कमबैक को लेकर पहले कई अटकलें लगाईं जा रहीं थी. लेकिन तभी इस शो के सलमान द्वारा कई प्रोमो शूट की खबरें आईं, जिससे साफ हो गया कि भाईजान एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. सलमान के इस जारी टीजर को एक्टर ने 9 फरवरी को शूट किया था. सलमान के कमबैक की घोषणा और ऑडिशन कॉल के लिए ही इस टीजर को शूट किया गया था.

Advertisement

फिल्हाल मेकर्स शो के एप को बनाने की तैयारी में जुटे हैं ताकि लोग इस शो में शामिल  होने का मौका जीत सके. ये एप जल्द ही रिलीज हो जाएगा. चैनल इस दूसरे स्क्रीन इंटरैक्शन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक जुड़ सकेगा. चैनल की इस स्ट्रेटजी  ने उनके दूसरे शो 'कौन बनेगा करोड़पति‍' में भी शानदार काम किया था.'

हालांकि सलमान को दस का दम शो में देखने के लिए दर्शकों को जून महीने तक का इंतजार करना होगा क्योंकि सलमान फिल्हाल अपनी अगली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

देखें सलमान के आने वाले टीवी शो दस का दम का टीजर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement