Afsana Khan के एग्रेशन पर मंगेतर साज का रिएक्शन, सलमान खान की तारीफ की

साज मानते हैं कि अफसाना में विनर क्वॉलिटी हैं. उन्हें अपनी इन खूबियों को आगे पुश करना होगा. साज मानते हैं कि शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन अफसाना खान के पीछे पड़े हैं. वहीं सिम्बा नागपाल और जय भानुशाली अफसाना को आगे जाकर धोखा दे सकते हैं.

Advertisement
अफसाना खान- साज अफसाना खान- साज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • अफसाना खान के मंगेतर हैं साज
  • साज ने किया अफसाना खान का बचाव
  • अफसाना के एग्रेशन पर कही ये बात

बिग बॉस में पिछले हफ्ते अफसाना खान को आपा खोते देखा गया था. अफसाना ने घर में जोरदार हंगामा किया था. अफसाना ने गुस्से में अपनी तबीयत तक खराब कर ली थी. उन्हें पैनिक अटैक आया था. इस बिहेवियर की वजह से अफसाना को होस्ट सलमान खान से डांट खानी पड़ी थी.  अफसाना के एग्रेशन पर उनके मंगेतर साज (साजन शर्मा) ने रिएक्ट किया है.

Advertisement

मंगेतर ने किया अफसाना खान का बचाव

ई-टाइम्स से बातचीत में अफसाना का बचाव करते हुए उनके मंगेतर ने कहा कि अफसाना जैसे सेंसिटिव लोगों को खास तरीके से ट्रीट किया जाना चाहिए. अफसाना स्ट्रॉन्ग हैं और उनका दिल साफ है. उनके लिए घर में बाकियों के साथ एडजस्ट करना मुश्किल हो रहा है. वो राजनीति नहीं समझती इसलिए वो दिक्कतों का सामना कर रही हैं. इसलिए उनकी पर्सनैलिटी में थोड़ा चेंज लग रहा है.

सेलेब्स पर साज ने कसा तंज

साज ने कहा- जितने बड़े सेलेब्स हैं घर में उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसे सेंसिटव इंसान को कैसे हैंडल करना चाहिए. मैं सहमत हूं कि अफसाना ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो गलत थी, वो एग्रेसिव थी लेकिन उसने अपने लिए स्टैंड लिया. अफसाना को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. वो अकेली पड़ गई है घर में.

Advertisement


 

साज ने की सलमान खान की तारीफ

जिस तरह से होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में अफसाना खान को समझाया उसकी साज ने तारीफ की है. वे कहते हैं- सलमान सर हमारी सीनियर हैं. हम उनकी किसी भी बात का बुरा नहीं मान सकते. हमारे स्टार गुरु लोग हमें गाली भी दें या समझाए तो हम उसका बुरा नहीं मान सकते. 


 

साज मानते हैं कि अफसाना में विनर क्वॉलिटी हैं. उन्हें अपनी इन खूबियों को आगे पुश करना होगा. साज मानते हैं कि शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन अफसाना खान के पीछे पड़े हैं. वहीं सिम्बा नागपाल और जय भानुशाली अफसाना को आगे जाकर धोखा दे सकते हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »