कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर हिटलर दीदी तक, रति पांडे ने ऐसे बनाई पहचान

रति पांडे की बात करें तो रति ने पोरस, हिटलर दीदी, मिले जब हम तुम, देवी आदि पराशक्ति, बेगुसराय, हर घर कुछ कहता है और शादी स्ट्रीट जैसे शोज में काम में किया है.

Advertisement
रति पांडे रति पांडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

एक्ट्रेस रति पांडे टीवी की दुनिया में फेमस नाम है. उन्होंने एक से बढ़कर एक शोज दिए हैं. अब वो फैंस को एक बार फिर एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. वो शो शादी मुबारक में नजर आने वाली हैं. इस शो में प्रीति जिंदल के कैरेक्टर में दिखेंगी. इस शो में वो राजश्री ठाकुर को रिप्लेस कर रही हैं. शो में वो एक दो बच्चों की मां प्रीति का किरदार निभाएंगी. बच्चों की शादी हो चुकी है. बेटा प्रीति को घर से निकाल देता है. वहीं प्रीति आत्म सम्मान पाने के लिए खुद का पहचान बनाने की कोशिश में लगी है.

Advertisement

रति पांडे ने शो में एंट्री लेने की खबर को कंफर्म कर दिया है. पिंकविला की खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया- शुरुआत में, मैं उलझन में थी क्योंकि ये एक एल्डरली कैरेक्टर है. इसके अलावा, मुझे नहीं पता था कि मुझे किसी को रिप्लेस करना है और फिर शादि मुबारक का हिस्सा बनना है. मुझे नहीं पता था कि मैं राजश्री ठाकुर की जगह ले रही थी क्योंकि निर्माताओं ने सब कुछ गुपचुप रखा हुआ था. मुझे पता था कि ये एक नया शो होने जा रहा है. 

रति पांडे की बात करें तो रति ने पोरस, हिटलर दीदी, मिले जब हम तुम, देवी आदि पराशक्ति, बेगुसराय, हर घर कुछ कहता है और शादी स्ट्रीट जैसे शोज में काम में किया है. 

ऐसे शुरू किया रति ने करियर
रति ने अपना करियर रियलिटी शो Zee Cinestars ki Khoj से 2006 में की थी. इसके अलावा वो सोनी टीवी के सीआईडी और सहारा वन के हॉरर शो राज होने को है में भी नजर आई थीं. 

Advertisement

इसके बाद वो शो शादी स्ट्री में दिखीं. इस शो में वो नंदिनी के रोल में थीं. शो से उन्हें खास पहचान नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने हर घर कुछ कहता है में Prarthna Thakraal का रोल निभाया था. 
 
देखें: आजतक LIVE TV 

इस शो ने दिलाई पहचान
2008 में रति की किस्मत चमकी. उन्होंने शो मिले जब हम तुम में कॉलेज गोइंग गर्ल का किरदार निभाया था. इस शो में उनके कैरेक्टर का नाम नुपूर भूषण था. शो से रति को घर घर में पहचान मिली. शो में उनका बबली गर्ल का किरदार फैंस को खूब पसंद आया. शो में वो अर्जुन बिजलानी के अपोजिट थीं.
 
हिटलर दीदी का रोल टर्निंग प्वॉइंट 
मिले जब हम तुम के बाद 2010 में उन्होंने सरोज खान के शो नचले वे में पार्ट लिया. इसके बाद 2011 में वो शो हिटलर दीदी में नजर आईं. ये शो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ. शो में उनका कैरेक्टर जबरदस्त हिट हुआ. रति को आज भी हिटलर दीदी के नाम से जाना जाता है. शो को खूब पसंद किया गया.

इसके बाद वो कई रियलिटी शोज में भी दिखीं. 2016 में वो बेगुसराय में नजर आईं. इस शो में वो कोमल के किरदार में थीं. वहीं शो पोरस में उन्होंने क्वीन Anusuya का रोल निभाया. 2019 में वो दिव्य दृष्टि में विद्या के रोल में दिखीं. इसी उन्होंने शो तेनाली रामा में भी कैमियो किया. 2020 में वो शो देवी आदि पराशक्ति में नजर आईं. अब वो शादी मुबारक में दिखेंगी.
   

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »