Advertisement

टीवी

शादी के बाद देश छोड़ विदेश में बसी ये एक्ट्रेस, छोड़ी इंडस्ट्री-लाइमलाइट से हुई दूर, अब क्या कर रही?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST
  • 1/9

शोबिज की दुनिया में कई ऐसे एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने शादी के बाद घर परिवार के लिए अपने एक्टिंग करियर को पीछे छोड़ दिया है. उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सोनाली वर्मा. उन्होंने परिवार के खातिर अपने करियर को दांव पर लगा दिया है. 

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

  • 2/9

सोनाली वर्मा टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं. उन्होंने शो में अक्षरा की सास गायत्री का रोल प्ले किया था. शो में उन्हें काफी पसंद किया गया. 'ये रिश्ता...' से उन्हे घर-घर में खास पहचान मिली थी. 

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

  • 3/9

मगर करियर के पीक पर उन्होंने शादी रचा ली और शादी के बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गईं. उन्होंने एंटरटेमेंट इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया. 

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

Advertisement
  • 4/9

सोनाली देश छोड़कर विदेश में बस गई हैं. एक्ट्रेस शादी के बाद पति संग यूएस में रहती हैं. वहीं उन्होंने अपना घर बसा लिया है. 

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

  • 5/9

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक्टिंग में कदम रखने से पहले सोनाली पेशे से एक जर्नलिस्ट थीं. करीब 10 साल तक उन्होंने न्यूज एंकर के तौर पर काम किया था. 

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

  • 6/9

मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सोनाली एक्टिंग की दुनिया में आ गईं. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से वो टीवी की बड़ी स्टार बन गईं. उन्होंने दर्शकों का प्यार मिलने लगा. 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

 

Advertisement
  • 7/9

मगर सालों तक काम करने के बाद सोनाली ने 'ये रिश्ता...' शो छोड़ दिया था. शो में सोनाली के निधन का सीक्वेंस दिखाकर उनका ट्रैक खत्म कर दिया गया था. फिर एक साल बाद, उन्होंने सचिन सचदेव से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया. 

  • 8/9

सोनाली अब पति संग अमेरिका के न्यू जर्सी में रह रहीं हैं. फिल्मी दुनिया से दूर वो एक शांत जिंदगी जी रही हैं. वो अपना समय अपने पति और बेटे को देती हैं.

 

 (Photo: Instagram @realsonaliverma)

  • 9/9

हालांकि, सोनाली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं.

(Photo: Instagram @realsonaliverma)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement