'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे पसंदीदा और लंबे चलने वाले शोज में से एक है. सीरियल के हर किरदार को हमेशा फैंस का बेशुमार प्यार मिला है. इस शो ने कई सितारों को नई पहचान दी.
लेकिन अब शो के कई सितारे इस दुनिया में नहीं रहे. उनके अचानक निधन से दर्शकों को तगड़ा झटका लगा. वहीं, शो की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो शोबिज को अलविदा कहकर घर-परिवार संभाल रही हैं. आइए शो की कास्ट के बारे में जानते हैं...
(Photo: Instagram @riturajksingh)
ऋतुराज सिंह टीवी के सबसे लोकप्रिय एक्टर से में एक हैं. उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पुरुषोत्तम अजमेरा (पुरु मामा) का अहम किरदार निभाया था. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. उन्होंने CID, कहानी घर-घर की, दीया और बाती हम जैसे शोज में भी काम किया था.
(Photo: Instagram @riturajksingh)
मगर 59 की उम्र में 20 फरवरी 2024 को एक्टर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था.
(Photo: Instagram @riturajksingh)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में नक्श (रोहन मेहरा) की दोस्त का रोल प्ले करके फेमस हुईं वैशाली ठक्कर भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने अक्टूबर 2022 में आत्महत्या कर ली थी. उनकी मौत से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका लगा था. उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसे शोज में भी काम किया था.
(Photo: Instagram @misstakkar_15)
इसी शो में 'गुलाबो' का किरदार निभाने वाली दिव्या भटनागर ने भी बहुत ही छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. साल 2020 में कोरोना की वजह से एक्ट्रेस का महज 34 साल की उम्र में निधन हो गया था.
(Photo: Instagram @divyabhatnagarofficial)
हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा का लीड रोल प्ले किया था. उन्हें इस शो से तगड़ी पहचान मिली. टीवी शोज करने के बाद हिना अब फिल्म और वेब सीरीज में लक आजमा रही हैं. कुछ समय पहले वो कपल रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में पति रॉकी जायसवाल संग दिखी थीं.
(Photo: Instagram @realhinakhan)
एक्ट्रेस सोनाली वर्मा ने शो में अक्षरा की सास का रोल निभाया था. मगर फिर 2013 में सोनाली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से ब्रेक ले लिया थे. सीरियल में उनकी मौत दिखाकर किरदार को खत्म कर दिया था. सोनाली फिर शादी रचाकर पति संग यूएस में बस गई हैं. उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है. वो यूट्यूब के जरिए फैंस संग जुड़ी रहती हैं.
(Photo: Instagram @realsonaliverma)
डांसिंग की दुनिया में धमाल मचाने के बाद मोहिना सिंह टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं. शो में उन्होंने कीर्ति का रोल निभाकर फैंस के दिल जीत लिए थे. मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी रचा ली थी.
(Photo: Instagram @mohenakumari)
शादी के बाद मोहिना ने शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. मोहिना पति-बच्चों को संभाल रही हैं. हालांकि, अब वो आध्यात्मिक प्रवचन भी देती हैं. उनके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं.
(Photo: Instagram @mohenakumari)
एक्ट्रेस लता सभरवाल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा की मां का रोल प्ले किया था. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. मगर अब एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. लता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वो टीवी सीरियल्स नहीं करेंगी वो अब सिर्फ वेब सीरीज, फिल्में ही करेंगी. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो लाइफस्टाइल, हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं.
(Photo: Instagram @lataa.saberwal)
करण मेहरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाया था. वो अक्षरा के पति बने थे. इस शो से उन्हें तगड़ा फेम मिला. करण बिग बॉस 10 में भी दिखाई दे चुके हैं. अब वो सीरीज कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो पत्नी निशा रावल से अलग हो चुके हैं.
(Photo: Instagram @realkaranmehra)