'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित का अब पति युगम गेरा संग पैचअप हो चुका है. लेकिन पति संग रिश्ते में आई दरार के दौरान चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी संग रोमांटिक वीडियो में दिखाई देती थीं. तब उनका नाम सैफी संग जुड़ा था.
चंद्रिका ने सैफी के लिए रोजे रखने को लेकर भी वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनपर धर्म परिवर्तन के आरोप लगे थे. अब चंद्रिका ने यूट्यूब पर 'द ममता पॉडकास्ट' में अपने धर्म और मिस्ट्री मैन सैफी संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है.
चंद्रिका दीक्षित से उनके धर्म को लेकर पूछा गया कि वो हिंदू हैं या फिर मुस्लिम? इसपर चंद्रिका ने कहा- हर-हर महादेव कौन बोलता है. रुद्राक्ष कौन पहनता है? क्या हिंदू लड़की एक मुस्लिम दोस्त से बात नहीं कर सकती?
'कई वीडियोज ऐसे सामने आते हैं जिसमें मुस्लिम लोग हिंदुओं की मदद करते नजर आते हैं, तो क्या ये अच्छी बात नहीं है?'
चंद्रिका से आगे पूछा गया कि उन्होंने अपने वीडियो में दिखाया था उन्होंने सैफी के साथ रोजे रखे हैं. तो क्या वाकई में उन्होंने रोजे रखे थे? इसपर चंद्रिका बोलीं- नहीं, मैंने राजे नहीं रखे थे.
'सैफी ने मेरे लिए व्रत रखा था, वो मेरे साथ भोलेनाथ के मंदिर जाता था शूट के लिए. वो मेरा 4-5 सालों से दोस्त है. कैमरे पर वो अब आया है, लेकिन हमारी दोस्ती सालों पुरानी है. वो मुझसे हमेशा भगवानों के बारे में पूछता रहता है.'
'मैंने भी फिर सोचा कि सामने वाला मेरे लिए इतना कर रहा है, तो मैंने भी एक अच्छा उदाहरण सेट करने की कोशिश की थी, लेकिन लोग निगेटिविटी फैलाते हैं. हिंदू-मुस्लिम को लेकर मुद्दे बनाते हैं और मेरी अच्छी कोशिश को भी गलत बना दिया.'
रोजा रखने को लेकर चंद्रिका ने आगे कहा कि उन्होंने सुबह 5 बजे उठकर रोजा रखने की कोशिश की थी, लेकिन वो हार्ट पेशेंट हैं इसलिए उनसे रोजा नहीं रखा गया. इसके लिए उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी.
चंद्रिका बोलीं- मैं व्रत भी नहीं रखा पाती, क्योंकि हार्ट पेशेंट के साथ मुझे माइग्रेन की भी दिक्कत है. मैं भूखी नहीं रह पाती. मुझे हर एक घंटे में कुछ न कुछ खाने को चाहिए होता है.
सैफी संग अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए चंद्रिका ने कहा कि सैफी उनका पुराना दोस्त है. लेकिन लोगों को जब उनके मुस्लिम होने का पता चला तो मुद्दा बन गया.
चंद्रिका ने ये भी कहा कि वो सिर्फ सैफी के साथ वीडियो बनाती हैं और वो उनका काम है. लेकिन लोगों ने उनका नाम जबरन सैफी संग जोड़ दिया. उन्हें सैफी की बेगम का टैग दे दिया, जबकि ऐसा कुछ नहीं है.
(All Photo: Instagram @chandrika.dixit)