शालीन भनोट टीवी टाउन के फेमस एक्टर हैं. वो कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. मगर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शालीन हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
शालीन ने साल 2009 में एक्ट्रेस दलजीत कौर से शादी रचाई थी. मगर साल 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. इस शादी से कपल का बेटा भी है, जो अब दलजीत के साथ रहता है.
(Photo: Instagram @kaurdalljiet)
तलाक के बाद शालीन फिर से किसी हसीना को दिल दे बैठे. मगर अफसोस उनका रिश्ता लंबा चल नहीं पाया. ब्रेकअप से एक्टर को तगड़ा झटका लगा.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
अब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शालीन ने अपने प्यार और ब्रेकअप को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो किसी को डेट कर रहे थे. लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
लव लाइफ पर शालीन ने कहा- प्यार किसी के साथ खुशी से रहने का नाम नहीं है. प्यार उसे कहते हैं जब चीजें बिगड़ने के बाद भी आप किसी दूसरे इंसान का अच्छा चाहते हैं.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
'जब आप शिद्दत से किसी को प्यार करते है तो सामने वाला इंसान आपकी रोजाना की जिंदगी, फ्यूचर प्लान्स, आदतों का अहम हिस्सा बन जाता है. आपकी पहचान उससे जुड़ जाती है.'
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
'यही वजह है कि दिल टूटने पर बहुत दर्द होता है. ऐसा लगता है कि आपका कोई हिस्सा उसी इंसान के साथ चला गया हो.'
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
शालीन आगे बोले-मैं हाल ही में किसी को डेट कर रहा था, लेकिन हमारे बीच चीजें नहीं चलीं. इसका मुझपर गहरा असर हुआ. जब कोई रिश्ता खत्म होता है, तो आपको कुछ न कुछ सिखा ही देता है.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
'प्यार की सबसे बड़ी कड़वी सच्चाई ये है कि दिल टूटने का दर्द उतना ही गहरा होता है जितनी गहराई से आप प्यार करते हैं. दर्द आखिरकार कम हो जाता है, लेकिन प्यार करने और प्यार पाने के बारे में आप जो सीखते हैं, वो हमेशा आपके साथ रहता है.'
(Photo: Instagram @shalinbhanot)
42 साल के शालीन भनोट को कब उनके सपनों की राजकुमारी मिलेगी और कब वो दूसरी शादी रचाएंगे? इस पल का फैंस को बेकरारी से इंतजार है.
(Photo: Instagram @shalinbhanot)