Advertisement

टीवी

पति-बच्चे के लिए तरसी एक्ट्रेस, नहीं बसा घर, बोलीं- बीवी मटेरियल नहीं हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST
  • 1/8

राखी सावंत बॉलीवुड की बोल्ड डीवा हैं. राखी बेबाक और धाकड़ अंदाज के लिए मशहूर हैं. एक्ट्रेस के पास सबकुछ होकर भी बहुत खालीपन है. Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं टिकी या फिर अब कोई उनसे शादी क्यों नहीं करना चाहता है. 
 

  • 2/8

वो कहती हैं कि मैं बीवी मटेरियल नहीं हूं. बीवी मटेरियल लड़कियां गूंगी होती हैं. उनका काम पैर दबाना, बर्तन धोना, शांत रहना, पति के जूते लात खाना है. चाहें हाई सोसायटी हो या लो, बीवी को कभी ना कभी मार तो खाना ही है. 

  • 3/8

वो कहती हैं- लोग मुझे बीवी मटेरियल नहीं मानते हैं. क्योंकि मैं अपना घर बनाने और पेट पालने के लिए काफी हूं. कितनी लड़कियां रोड पर नंगी घूम रही हैं. वो इनको चल जाएगी. लेकिन मुझ जैसी लड़की को अच्छे लड़के नहीं मिलते शादी करने के लिए. मैंने अपने पसंदीदा लड़के से पूछा कि चलो शादी करते हैं. उसने मुझसे कहा कि तुझसे कौन शादी करेगा. मैंने उससे पूछा कि क्यों, तो उसने मुझसे कहा कि तुम वाइफ मटेरियल नहीं हो. 

Advertisement
  • 4/8

'मैंने पूछा तेरे लिए वाइफ मटेरियल क्या है. तेरी गाली खाना, तेरे जूते खाना. बाहर जाके काम नहीं करना. चलो ठीक है. बाहर जाकर काम नहीं करूंगी. ये इतनी बड़ी बात नहीं है.' राखी कहती हैं कि मैंने अपने लिए बहुत काम किया. अब मैं थोड़े टाइम शांत बैठना चाहती हूं. क्योंकि एक साल बाद वही बंदा मुझे बोलेगा कि चलो मजे ले लिए अब बाहर जाकर काम करो. 

  • 5/8

उन्होंने कहा- मुझे कभी सीरियस रिलेशनशिप नहीं मिला. मुझे हमेशा रिलेशनशिप में भूखे नंगे लोग मिले. बहुत दुख होता है. मैं दुनिया को हंसा सकती हूं. रुला सकती हूं. लेकिन मैं लड़के नहीं पहचान सकती. जो अपना जिस्म बेचती है वो भी एक अच्छी औरत है. वो भी एक अच्छी बीवी बन सकती है. तो मैं बीवी क्यों नहीं बन सकती. ये लोग मुझे नहीं समझते हैं. 

  • 6/8

राखी ने कहा कि मैंने कभी सेक्स नहीं किया है. मैंने घर बसाने की कोशिश की, शादी करने की कोशिश की. बच्चे करने की कोशिश की. मुझे बच्चे चाहिए. मेरी मां पीछे पड़ी थी कि शादी कर उसके चक्कर में गलत आदमी से शादी कर ली. शादी के बाद पता चला कि इससे घटिया इंसान कोई नहीं है. मैं उसके लिए सबकुछ करती थी. 

Advertisement
  • 7/8

'मुझे नहीं समझ आया कि मैंने लोगों के साथ ऐसा क्या बुरा क्या था, जो मेरे साथ ऐसा हुआ. उसको सलमान भाई से मिलवाया. बॉलीवुड से मिलवाया.' इतना कहते हुए वो भावुक हो गईं. उन्होंने ये भी बताया कि आदिल उन्हें मारना चाहता था. लेकिन वो जान बचाकर भाग गईं. आदिल ने राखी से अलग होने के 3 करोड़ लिए हैं. 

  • 8/8

बता दें कि 2022 में राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था. शादी के लिए वो राखी से फातिमा बन गईं, लेकिन चंद महीने में उनका तलाक हो गया. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement