रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी बीते कुछ दिनों से अपनी शादी में अनबन को लेकर सुर्खियों में थे. प्रिंस और युविका ने इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो किया, जिसके बाद से उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं.
शादी के 6 साल बाद प्रिंस और युविका के तलाक लेने की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया. लेकिन अब खुद प्रिंस ने पत्नी युविका संग अपने सेपरेशन की खबरों का सच बताया है.
प्रिंस और युविका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने फॉलो-अनफॉलो कंट्रोवर्सी पर बात की.
सच ये है कि प्रिंस और युविका का तलाक नहीं हो रहा है, बल्कि एक एस्ट्रोलॉजी ऐप को प्रमोट करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से एक दूसरे को अनफॉलो किया था. ये एस्ट्रोलॉजी ऐप को प्रमोट करने की उनकी स्ट्रैटिजी थी.
प्रमोशनल वीडियो के साथ प्रिंस-युविका ने कैप्शन में लिखा- अब उस बात पर आते हैं जिसके बारे में पूरा इंटरनेट बात कर रहा है. जो लोग हमसे नफरत करते हैं, वो हमारे तलाक की अफवाहों का जश्न मना रहे हैं? उन्हें शायद यह नहीं पता कि पूरी कायनात हमारे साथ है.
जब भी हमारी जिंदगी में थोड़ा सा भी शक या उलझन होती है, तो हम सोशल मीडिया पर जवाब नहीं ढूंढते. साफ शब्दों में कहें तो ये अफवाहें 100% झूठी हैं.
प्रिंस और युविका के फैंस ये जानकर खुश हैं कि उनका तलाक नहीं हो रहा है. फैंस दोनों को हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले भी प्रिंस और युविका के तलाक की खबरें वायरल हो चुकी हैं. बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. युविका मायके रहने चली गई थीं. लेकिन फिर बाद में दोनों एक हो गए थे.
प्रिंस-युविका ने साल 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के बाद साल 2024 में कपल ने IVF के जरिए बेटी एकलीन का वेलकम किया था. दोनों अब बेटी संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
(All Photos: Instagram @yuvikachaudhary)