Advertisement

टीवी

3 बार हुई एक्ट्रेस की गोद भराई, 42 की उम्र में बनेगी मां, पति संग किया रोमांटिक डांस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST
  • 1/11

टेलीविजन क्वीन करिश्मा तन्ना अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. वो मां बनने वाली हैं. करिश्मा अपनी प्रेग्नेंसी को जमकर एंजॉय कर रही हैं. 
 

  • 2/11

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और लाइफ की अपडेट देती रहती हैं. हाल ही में करिश्मा के दोस्तों ने उनके लिए बेबी शावर रखा. 
 

  • 3/11

टीवी क्वीन ने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की झलक दिखाई है. व्हाइट कलर की लॉन्ग गाउन में करिश्मा काफी स्टनिंग लगीं. 
 

Advertisement
  • 4/11

शॉर्ट ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप, और जूलरी में उन पर से नजरें हटाना मुश्किल रहा. करिश्मा के चेहरे का ग्लो बता रहा है कि वो प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत खुश हैं. 
 

  • 5/11

बेबी शावर में करिश्मा ने अपने हसबैंड वरुण बंगेरा संग रोमांटिक डांस भी किया. करिश्मा और वरुण को देखकर पता रहा है कि दोनों की केमिस्ट्री कितनी शानदार है.

  • 6/11

बेबी शावर की डेकोरेशन भी काफी क्यूट और दिल जीत लेने वाली थी. करिश्मा के दोस्तों ने उन्हें खुश और खास फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

Advertisement
  • 7/11

नोटिस करने वाली बात ये है कि ये करिश्मा की तीसरी गोदभराई है. इससे पहले उन्होंने घर पर गोदभराई फंक्शन रखा था, जिसमें उनके चुनिंदा दोस्त शामिल थे. 
 

  • 8/11

इसके बाद उनके परिवार ने पारंपारिक रीति-रिवाजों से गोद भराई की रस्म पूरी कराई, जिसमें एक्ट्रेस कीर्तन-भजन करती नजर आईं. 
 

  • 9/11

गोद भराई में करिश्मा और वरुण ने दोस्तों के साथ केक कट कर खुशियां बांटी. केक काटते हुए कपल का एक्साइटमेंट देखने लायक था. 
 

Advertisement
  • 10/11

अब तीसरी बार फिर उन्होंने दोस्तों के साथ गोद भराई की रस्म पूरी की. ये देखकर इतना कहेंगे कि लाइफ और दोस्त हों, तो करिश्मा तन्ना जैसे. 
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @karishmaktanna

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement