गीता कपूर बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं. वो अपने बेबाक और धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्हें लेकर कई खबरें भी सामने आती रहती हैं.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साजिद खान ने गीता कपूर को प्रपोज किया था. दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे. अब उन्होंने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गीता कपूर कहती हैं कि मैंने साजिद के साथ हे बेबी में काम किया था. तब मैं बहुत छोटी थी. वो मुझे आइसक्रीम खिलाने ले जाते थे.
उस उम्र में कोई प्यार का सोचता है क्या. हां मुझे फराह खान ने वॉर्न जरूर किया था कि मेरा भाई शैतान है. अगर फ्लर्ट करे, तो बुरा मत मानना, लेकिन उन्होंने मुझे प्रपोज नहीं किया.
आगे उन्होंने कहा कि मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कही जाती हैं. जैसे मेरे पास 5-6 बंगले हैं. करोड़ों की प्रॉपर्टी और गाड़ियां हैं. मेरे पास बहुत पैसा है.
गीता कपूर ने कहा कि मैं गिना-चुना काम करती हूं. मैं अपने पास उतना ही पैसा रखती हूं, जितने में जिंदगी आराम से कट जाए. मैं उतना ही पैसा जोड़ा हुआ है.
वो बताती हैं कि जो लोग कह रहे हैं कि मेरे पास बहुत पैसा है. वो मुझे भी दिखा दो ताकि मैं आगे बिल बनाकर भेज सकूं. मेरे पास पैसा नहीं है इसमें छिपाने वाली क्या बात है.
मेरे पास खूबसूरत घर है, जहां मैं अच्छा वक्त बिताती हूं. मैं वेडिंग कोरियोग्राफी नहीं करती हूं. मेरे पास ब्लैक मनी नहीं है. मैं सिर्फ इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए काम कर रही हूं.
गीता कपूर 53 साल की हैं और अकेले जिंदगी बिता रही हैं. उन्हें अब तक परफेक्ट लाइफ पार्टनर नहीं मिला है. इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें बेटर हाफ की तलाश है.
All Photos: Instagram @geeta_kapurofficial