Advertisement

टीवी

दुनिया में नहीं 'महाभारत' के ये 9 एक्टर्स, आखिरी दिनों में तंगहाली में जिया ये हीरो

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST
  • 1/11

स्क्रीन की हिट महाभारत की जब बात होती है, तो बीआर चोपड़ा के निर्देशन में 1988 में बने माइथोलॉजिक शो का जिक्र सबसे पहले किया जाता है. नीतीश भारद्वाज, पंकज धीर, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, प्रणीव कुमार, फिरोज खान, रुपाली गांगुली, पुनीत इस्सर ने शो में अहम रोल प्ले किए थे. इस महाभारत में दिखा हर छोटा, बड़ा एक्टर स्टार बना. 
 

Photo: Instagram @mahabharat1988
 

  • 2/11

अनकों महाभारत बनीं, लेकिन आज भी बीआर चोपड़ा की ही महाभारत दर्शकों की पहली पसंद है. इसके कलाकारों को लोगों का आज भी प्यार और सम्मान मिलता है. लेकिन शो के कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनका शो में किया गया शानदार काम, फैंस की आंखें नम कर देता है. जानते हैं महाभारत के उन सितारों के बारे में, जो हमारे बीच नहीं रहे...

Photo: Instagram @mahabharat1988
 

  • 3/11

दारा सिंह
बजरंगबली के रोल में घर-घर में लोकप्रिय हुए दारा सिंह महाभारत में हनुमान बने थे. इससे पहले उन्होंने रामायण में भी हनुमान का रोल निभाया था. अपने काम से करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल जीतने वाले दारा सिंह 83 साल की उम्र में अलविदा कह गए थे. 12 जुलाई 2012 को उन्होंने अंतिम सांस ली.

Photo: Instagram @mahabharat1988
 

Advertisement
  • 4/11

राजेश विवेक
स्वेदस, जोधा अकबर, लगान जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर राजेश विवेक ने महाभारत शो में वेद व्यास का रोल प्ले किया था. जनवरी 2016 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था.

 

Photo: Social Media
 

  • 5/11

वीरेंद्र राजदान
वीरेंद्र राजदान ने महाभारत में विदुर का रोल प्ले किया था. उन्होंने गांधी फिल्म में मौलाना आजाद का रोल कर प्रसिद्धि पाई थी. 13 जून 2003 को वो दुनिया को महज 53 साल में अलविदा कह गए. वो पेट के कैंसर से जूझ रहे थे.

PHOTO: X@ IndiaHistorypic
 

  • 6/11

सतीश कौल
सतीश कौल ने शो में देवराज इंद्र का रोल प्ले किया था. अपने करियर में सतीश ने 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी मूवीज में काम किया था. उन्हें पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता था. 2021 अप्रैल में कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. अपने आखिरी समय में लॉकडाउन की वजह से वो तंगी से गुजर रहे थे. उनके पास खाने से लेकर दवा तक के पैसे नहीं थे. उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांगी थी.

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/11

धर्मेश तिवारी
धर्मेश तिवारी ने शो में कृपाचार्य का किरदार निभाया था. वो शो चाणक्य में मल्यराज बने थे. एक्टर डायबिटीज से पीड़ित थे. जिसके चलते 2014 में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Photo: Social Media

  • 8/11

गोगा कपूर
गोगा कपूर ने महाभारत शो में कंस का किरदार निभाया था. वो शोबिज का जाना माना चेहरा थे. उन्हें निगेटिव किरदार निभाकर पहचान मिली. 3 मार्च, 2011 को 70 साल की उम्र में वो चल बसे.

Photo: Instagram @payalgoga
 

  • 9/11

गुफी पेंटल
गुफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार ऐसा निभाया कि आइकॉनिक बन गया. उनकी एक्टिंग इतनी तगड़ी थी कि लोग उनसे नफरत करने लगे थे. उन्हें शकुनि समझने लगे थे. उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका जून 2023 में निधन हुआ.
 

Photo: Instagram @gufi.paintal
 

Advertisement
  • 10/11

प्रवीण कुमार सोबती
6 फीट लंबे मस्कुलर फिजीक वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती ने शो में भीम का किरदार निभाया था. एक्टर होने के साथ वो नेता, फौजी और एथलीट भी थे. शोज के अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा हिंदी मूवीज में काम किया था. 7 फरवरी 2022 को हार्ट अटैक की वजह से 74 साल में उनकी जान गई.

Photo: Social Media
 

  • 11/11

पंकज धीर 
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का पिछले साल 2025 में निधन हुआ. वो कैंसर से जूझ रहे थे. उनकी उम्र 68 साल थी. उनके निधन की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था. सिनेमा में पंकज के योगदान को फैंस कभी नहीं भुला सकेंगे.
 

Photo: Instagram @mahabharat1988
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement