Advertisement

टीवी

'सबके साथ इंटीमेट नहीं हो सकती', एक्ट्रेस से हुई डिमांड, बोली- मेरा नाम खराब होगा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/10

'जोधा अकबर' शो की रुकैया बेगम यानी लवीना टंडन ने कास्टिंग काउच पर बात की है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी कास्टिंग काउच होता है. उनसे भी गंदी डिमांड हुई थी.
 

  • 2/10

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा- मुझे हाल ही में किसी ने फिल्म का ऑफर दिया था. बड़े अच्छे से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तुम्हारी इतनी उम्र हो गई है. क्यों इतना स्ट्रगल कर रही हो.
 

  • 3/10

''मेरे पास एक प्रोजेक्ट है. तुम उसमें फिट हो सकती हो. लेकिन तुम्हें थोड़ी चीजें करनी होंगी. अगर तुम कंफर्टेबल हो तो.'' 
 

Advertisement
  • 4/10

''अगर तुम वो सब करने में कंफर्टेबल नहीं हो तो उन्हें ऐसे हैंडल करो कि तुम्हें काम भी मिल जाए और उन चीजों को करना भी ना पड़े.''
 

  • 5/10

''मैंने उनकी सुनी और कहा अगर मुझे समझौता करना ही होता तो अभी क्यों करूं. जब मैं 20-22 साल की थी, अपने करियर के पीक पर थी, तब भी मैं ऐसा कर सकती थी, अब क्यों करूं?''
 

  • 6/10

लवीना ने बताया, जो लोग कॉम्प्रोमाइज करते हैं, वो उनके प्रति जजमेंटल नहीं हैं. एक्ट्रेस ने कहा- जिसको करना है वो करे, जिसको नहीं करना वो ना करे.
 

Advertisement
  • 7/10

''दोनों में कुछ भी गलत नहीं है. ये पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है. मैं अपनी इच्छा के खिलाफ जाकर किसी के साथ अपने काम के लिए कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकती.''
 

  • 8/10

''इससे मुझे लगेगा कि ये काम मुझे टैलेंट के दम पर नहीं कॉम्प्रोमाइज करके मिला है. मेरे लिए इंटीमेसी बहुत प्योर चीज है. मैं किसी के भी साथ फिजीकल नहीं हो सकती. काम के लिए तो बिल्कुल नहीं.''
 

  • 9/10

''अगर मेरा काम बिना सोए भी हो रहा है, फिर भी उन लोगों के ग्रुप में मुझे नहीं जाना है. क्योंकि उनके साथ रहकर मेरा भी नाम खराब हो जाएगा. मुझे पैसे कम मिलेंगे वो चलेगा, लेकिन इज्जत कम नहीं होनी चाहिए. 
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @lavinatandon05
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement