मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी फेज को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. डिलीवरी से पहले वो आए दिन पति संग चिल करती हुई नजर आती हैं.
अब करिश्मा तन्ना ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं. वो पति संग घूमते-फिरते नजर आईं. उन्होंने पति संग कई रोमांटिक पोज भी दिए.
करिश्मा तस्वीरों में पति वरुण बंगेरा की बांहों में दिखाई दीं. एक फोटो में एक्ट्रेस पति को प्यार से Kiss करती हुई देखी जा सकती हैं. कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
प्रेग्नेंट करिश्मा बेबी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में सुपर स्टनिंग लगीं. ओपन हेयर और लाइट मेकअप में उनका अंदाज देखने लायक है. सनग्लासेस उनके स्टाइलिश लुक में चार चांद लगा रहे हैं.
करिश्मा ने पिंक ड्रेस में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. करिश्मा की डिलीवरी अगस्त 2026 में होने वाली है. डिलीवरी से डेढ़ महीने पहले भी वो सुपर एक्टिव हैं.
एक्ट्रेस अपने हर मोमेंट को फैंस संग शेयर कर रही हैं. मैटरनिटी शूट कराने से लेकर बेबी मून एन्जॉय करने तक...करिश्मा किसी भी चीज को मिस नहीं कर रहीं. एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
करिश्मा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए उन्हें एडवांस में बधाई दे रहे हैं.
करिश्मा तन्ना के परिवार में खुशियों का माहौल है. एक्ट्रेस और उनके परिवार के साथ फैंस भी उनके आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(All Photo: Instagram @karishmaktanna)