Advertisement

टीवी

कपिल शर्मा शो से स्टार बनीं ये हसीनाएं, गर्दा उड़ा रहीं भारती, कहां गायब है बीवी-पड़ोसन?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST
  • 1/11

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ने कई स्ट्रगलिंग चेहरों को पहचान दिलाई. इनमें कई हसीनाएं भी शामिल हैं. जो कपिल के शो से लाइमलाइट में आईं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 2/11

किसी ने कपिल की बुआ का रोल किया. तो कोई लेडीलव या पड़ोसन बनी. ऑनस्क्रीन बीवी के रोल में तो सुमोना चक्रवर्ती ने धमाल मचाया ही. जानते हैं ये सभी हसीनाएं आज कहां हैं.
 

Photo: Instagram @srishtyrode24

  • 3/11

सुमोना चक्रवर्ती ने 10 साल तक शो में कपिल की बीवी/लेडीलव का रोल किया. दोनों की नोकझोंक और फन बैंटर ने लोगों को खूब हंसाया. फैंस इनकी पेयरिंग आज भी मिस करते हैं.
 

Photo: Instagram @sumonachakravarti

Advertisement
  • 4/11

जबसे कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट हुआ है, सुमोना शो से गायब हैं. एक्ट्रेस ने खुद से शो नहीं छोड़ा. बल्कि उन्हें लिया नहीं गया. जानकारी के मुताबिक, शो के फॉर्मेट में बदलाव और क्रिएटिव कारणों की वजह से सुमोना को कास्ट नहीं किया गया. 
 

Photo: Instagram @sumonachakravarti

  • 5/11

2024 में वो खतरों के खिलाड़ी 14 में दिखी थीं. तबसे स्क्रीन से नदारद है. वो ट्रैवलिंग को एक्सपलोर करने में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट देती रहती हैं.
 

Photo: Instagram @sumonachakravarti

  • 6/11

रोशेल राव ने शो में नर्स लॉटरी, चिंगारी और मिस्टर दामोदर की असिस्टेंट का रोल प्ले किया था. वो 2022 से स्क्रीन से दूर हैं. वो और उनके पति कीथ सिकेरा पेरेंट्स बनने के बाद बच्चों संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. फैंस रोशेल को स्क्रीन पर मिस करते हैं.
 

Photo: Instagram @rochellerao

Advertisement
  • 7/11

सृष्टि रोडे में कपिल की पड़ोसन गजल का रोल प्ले किया था. शो में कपिल का सुमोना और सृष्टि का घरवाली-बाहरवाली का ट्रैक काफी पसंद किया गया. सृष्टि टीवी प्रोजक्ट्स में बिजी रहती हैं.
 

Photo: Instagram @srishtyrode24

  • 8/11

उपासना सिंह ने शो में पिंकी बुआजी का रोल प्ले किया था. उपासना का कहना था उनके किरदार में नयापन खत्म हो गया था. वो एक सा रोल कर ऊब गई थीं. वो क्रिएटिव डिफरेंस के चलते शो से निकलीं.
 

Photo: Instagram @upasnasinghofficial

  • 9/11

हालांकि उनके और कपिल के आज भी अच्छे रिश्ते हैं. उपासना पंजाबी सिनेमा में अच्छा कर रही हैं. उनके पास काम की कमी नहीं है. 


Photo: Instagram @upasnasinghofficial

Advertisement
  • 10/11

भारती ने कपिल के शो में कमो बुआ और तितली यादव जैसे रोल प्ले किए थे. कपिल संग उनकी ट्यूनिंग पसंद की गई. वो शो में पूरी लाइमलाइट लूट लेती थी. उन्होने प्रेग्नेंसी ब्रेक और दूसरे प्रोजेक्ट्स के बिजी शेड्यूल की वजह से शो छोड़ा.
 

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen
 

  • 11/11

वो 2 बच्चों की मां बनने के बाद भी सक्रिय हैं. लाफ्टर शेफ होस्ट करती हैं. अपना खुद का पॉडकास्ट और यूट्यूब पर व्लॉग चलाती हैं. भारती सच्ची इंस्पेरेशन हैं.


Photo: Instagram @bharti.laughterqueen
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement