टीवी टाउन की मोस्ट ब्यूटीफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 41 साल की एक्ट्रेस सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम से शादी करने वाली हैं.
बताया जा रहा है कि जेनिफर इस साल के अंत या फिर नए साल के पहले महीने में विलियम संग शादी करके घर बसा लेंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों को अब तक कंफर्म नहीं किया है.
लेकिन शादी की चर्चाओं के बीच जेनिफर का तलाक को लेकर पुराना बयान वायरल हो रहा है. दरअसल, जेनिफर ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी, मगर 2 साल बाद 2014 में उनका तलाक हो गया था.
तलाक के बाद जेनिफर दर्द में थीं. बॉलीवुड बबल संग पुराने इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया था कि करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद उन्होंने किस तरह मुश्किल वक्त को हैंडल किया था.
एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था- मैं बहुत ज्यादा परेशान और कन्फ्यूज्ड थी. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि लोगों से क्या कहूं और खुद को कैसे संभालूं.
'मुझे याद है कि मेरे दोस्त मुझे जबरदस्ती बाहर ले जाते थे और मैं उनसे कहती थी कि मेरा मन नहीं है.'
जेनिफर ने यह भी बताया था कि तलाक के बाद जब वो किसी रेस्टोरेंट में जाती थीं, तो उनके दोस्त और इंडस्ट्री के लोग उन्हें बड़ी बेचारगी और तरस भरी नजरों से देखते थे.
हालांकि वो लोगों की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रगुजार थीं, लेकिन जब भी वो बाहर निकलती थीं तो लोग उन्हें सहानुभूति की नजरों से देखते थे. एक्ट्रेस ने कहा था- इस चीज से मुझे और भी ज्यादा चिढ़ होती थी और गुस्सा आता था.
हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने सेपरेशन के लिए सिर्फ अपने एक्स-हस्बैंड करण को ही दोष नहीं दिया था. उन्होंने माना था कि वो दोनों ही इतना बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे. उनका मानना था कि शायद वो टाइमिंग ही खराब थी.
तलाक के 12 साल बाद जेनिफर के दूसरी शादी की चर्चा जोरों-शोरों पर है. फैंस उन्हें दुल्हन बनता देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
(All Photo: Instagram @jenniferwinget1)