Advertisement

टीवी

जब 'हनुमान' बने दारा सिंह, नकली पूंछ की वजह से बैठना मुश्किल, घंटों रहना पड़ा भूखा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST
  • 1/12

लेजेंडरी एक्टर, राजनेता और पहलवान दारा सिंह को स्क्रीन का 'धुरंधर' कहना गलत नहीं होगा. कुश्ती के अखाड़े के अलावा उनका टशन पर्दे पर भी दिखा. दारा सिंह ने अपने करियर में यूं तो कई दमदार रोल किए, लेकिन हनुमान के किरादर में उन्होंने जो काम किया, वो अमर हो गया.
 

Photo: Social Media
 

  • 2/12

दारा सिंह ने वैसे तो कई टीवी शोज में बजरंग बली का रोल निभाया था. लेकिन उनका सबसे यादगार किरदार 1986 में आई बीआर चोपड़ा की रामायण में था. इसमें वो हनुमान के रोल में छा गए थे. दर्शक उन्हें हनुमान समझकर पूजने तक लगे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं इस रोल में रमने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी.
 

Photo: Social Media
 

  • 3/12

कहा जाता है कास्टिंग के वक्त हर किसी ने रामानंद सागर को दारा सिंह का नाम सुझाया था. क्योंकि ये वहीं दारा सिंह थे जिन्होंने 200 किलो के किंग कॉन्ग को उठाकर फेंका था. यकीनन वो महा बलशाली हनुमान के रोल के लिए परफेक्ट चॉइस थे. 
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

Advertisement
  • 4/12

एक्टर की लंबी चौड़ी कद काठी और सरल स्वभाव ने उनकी कास्टिंग को आसान बनाया. पहले से स्क्रीन पर भीम, शिव और बजरंग बली का रोल प्ले करना उनके फेवर में गया.
 

Photo: Social Media
 

  • 5/12

लेकिन दारा सिंह ने शुरुआत में ये रोल रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने रामानंद सागर को कहा था- मैं 60 साल का हो चुका हूं. आपको किसी यंग लड़के को कास्ट करना चाहिए. लेकिन रामानंद सागर उन्हें कास्ट करने को लेकर अड़े हुए थे.
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 6/12

दारा सिंह के लिए डबिंग आर्टिस्ट रखा गया था क्योंकि उनकी हिंदी कमजोर थी. शो में संस्कृत में डायलॉग बोलना उनके लिए बहुत मुश्किल था. 
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

Advertisement
  • 7/12

हनुमान बनने में उन्हें 4 घंटे लगते थे. एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था कि उनके चेहरे पर मोल्ड मास्क लगा रहता था. उसे रिमूव करने में दिक्कत होती थी. इस मेकअप के साथ कुछ भी खाना मुश्किल होता था.
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 8/12

इसलिए दारा सिंग सेट पर करीबन 8-9 घंटे भूखे रहते थे. उस दौर में वीएफएक्स और मेकअप को लेकर ज्यादा फैसिलिटी नहीं थी. इसलिए दारा सिंह को अपने गेटअप में आने के लिए काफी मेहनत लगती थी.
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 9/12

रोजाना नॉनवेज खाने वाले दारा सिंह हनुमान बनने के लिए शाकाहारी बन गए थे. उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने बताया था कि उनके पिता सुबह उठकर 1 घंटे तक हनुमान बनने की प्रैक्टिस  करते थे. 
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

Advertisement
  • 10/12

घर लौटकर भी मेकअप नहीं हटाते थे. नींद में तक हनुमान के डायलॉग बोलने लगते थे. हनुमान के गेटअप में आने के बाद दारा सिंह को पूंछ की वजह से बैठने में भी परेशानी होती थी. 


Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 11/12

पूंछ की वजह से होने वाली दिक्कत के चलते दारा सिंह के लिए सेट पर अलग से स्टूल रखा जाता था. इसमें उनकी पूंछ के लिए अलग से जगह बनाई गई थी. 
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 12/12

रामायण शो के हनुमान बने दारा सिंह का 2012 में निधन हो गया था. आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने काम की वजह से जनता के बीच पॉपुलर हैं. उनकी ये विरासत हमेशा जीवित रहेगी.
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement