लेजेंडरी एक्टर, राजनेता और पहलवान दारा सिंह को स्क्रीन का 'धुरंधर' कहना गलत नहीं होगा. कुश्ती के अखाड़े के अलावा उनका टशन पर्दे पर भी दिखा. दारा सिंह ने अपने करियर में यूं तो कई दमदार रोल किए, लेकिन हनुमान के किरादर में उन्होंने जो काम किया, वो अमर हो गया.
Photo: Social Media
दारा सिंह ने वैसे तो कई टीवी शोज में बजरंग बली का रोल निभाया था. लेकिन उनका सबसे यादगार किरदार 1986 में आई बीआर चोपड़ा की रामायण में था. इसमें वो हनुमान के रोल में छा गए थे. दर्शक उन्हें हनुमान समझकर पूजने तक लगे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं इस रोल में रमने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी.
Photo: Social Media
कहा जाता है कास्टिंग के वक्त हर किसी ने रामानंद सागर को दारा सिंह का नाम सुझाया था. क्योंकि ये वहीं दारा सिंह थे जिन्होंने 200 किलो के किंग कॉन्ग को उठाकर फेंका था. यकीनन वो महा बलशाली हनुमान के रोल के लिए परफेक्ट चॉइस थे.
Photo: Instagram @darasinghofficial
एक्टर की लंबी चौड़ी कद काठी और सरल स्वभाव ने उनकी कास्टिंग को आसान बनाया. पहले से स्क्रीन पर भीम, शिव और बजरंग बली का रोल प्ले करना उनके फेवर में गया.
Photo: Social Media
लेकिन दारा सिंह ने शुरुआत में ये रोल रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने रामानंद सागर को कहा था- मैं 60 साल का हो चुका हूं. आपको किसी यंग लड़के को कास्ट करना चाहिए. लेकिन रामानंद सागर उन्हें कास्ट करने को लेकर अड़े हुए थे.
Photo: Instagram @darasinghofficial
दारा सिंह के लिए डबिंग आर्टिस्ट रखा गया था क्योंकि उनकी हिंदी कमजोर थी. शो में संस्कृत में डायलॉग बोलना उनके लिए बहुत मुश्किल था.
Photo: Instagram @darasinghofficial
हनुमान बनने में उन्हें 4 घंटे लगते थे. एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था कि उनके चेहरे पर मोल्ड मास्क लगा रहता था. उसे रिमूव करने में दिक्कत होती थी. इस मेकअप के साथ कुछ भी खाना मुश्किल होता था.
Photo: Instagram @darasinghofficial
इसलिए दारा सिंग सेट पर करीबन 8-9 घंटे भूखे रहते थे. उस दौर में वीएफएक्स और मेकअप को लेकर ज्यादा फैसिलिटी नहीं थी. इसलिए दारा सिंह को अपने गेटअप में आने के लिए काफी मेहनत लगती थी.
Photo: Instagram @darasinghofficial
रोजाना नॉनवेज खाने वाले दारा सिंह हनुमान बनने के लिए शाकाहारी बन गए थे. उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने बताया था कि उनके पिता सुबह उठकर 1 घंटे तक हनुमान बनने की प्रैक्टिस करते थे.
Photo: Instagram @darasinghofficial
घर लौटकर भी मेकअप नहीं हटाते थे. नींद में तक हनुमान के डायलॉग बोलने लगते थे. हनुमान के गेटअप में आने के बाद दारा सिंह को पूंछ की वजह से बैठने में भी परेशानी होती थी.
Photo: Instagram @darasinghofficial
पूंछ की वजह से होने वाली दिक्कत के चलते दारा सिंह के लिए सेट पर अलग से स्टूल रखा जाता था. इसमें उनकी पूंछ के लिए अलग से जगह बनाई गई थी.
Photo: Instagram @darasinghofficial
रामायण शो के हनुमान बने दारा सिंह का 2012 में निधन हो गया था. आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने काम की वजह से जनता के बीच पॉपुलर हैं. उनकी ये विरासत हमेशा जीवित रहेगी.
Photo: Instagram @darasinghofficial