Advertisement

टीवी

Hanuman Jayanti 2026: 'हनुमान' बनकर छाए एक्टर्स, कहां हैं ये सितारे? एक ने छोड़ी दुनिया

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • 1/11

टीवी पर माइथोलॉजिक शोज का अलग क्रेज देखने को मिलता है. राम-सीता, महादेव, रावण, कृष्णा के अलावा हनुमान के रोल में भी कई एक्टर्स छाए हैं. बजरंग बली बनकर इन कलाकारों ने लाइमलाइट लूटी.
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 2/11

सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की. अपने करियर में हनुमान के रोल में वो सबसे ज्यादा हिट हुए. उन्होंने बजरंगबली फिल्म, रामायण और महाभारत शो में हनुमान का रोल प्ले किया था. इंडस्ट्री का ये धुरंधर एक्टर आज हमारे बीच नहीं है. 2012 जुलाई में उनका निधन हो गया था. 
 

Photo: Instagram @darasinghofficial
 

  • 3/11

फिल्म आदिपुरुष में देवदत्त नागे ने हनुमान का रोल निभाया था. वो मराठी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं. ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म पिटी थी.


Photo: Instagram @devdatta.g.nage
 

Advertisement
  • 4/11

एक्टर निर्भय वाधवा ने शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में बजरंगबली का रोल निभाया. उनका काम सबने सराहा. इस शो ने उन्हें जनता के बीच हिट बनाया. 
 

Photo: Instagram @nirbhay_wadhwa_
 

  • 5/11

अपने पिता दारा सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए विंदू दारा सिंह ने भी हनुमान का रोल स्क्रीन पर निभाया था. सीरियल जय वीर हनुमान और विष्णु पुराण में वो बजरंगबली बने थे.
 

Photo: Social Media
 

  • 6/11

एक्टर दानिश अख्तर सैफी ने शो 'सिया के राम' और 'श्रीमद भागवत महापुराण' में हनुमान का रोल निभाया था. उनके काम को फैंस ने पसंद किया. हनुमान के रोल में उन्होंने लाइमलाइट लूटी.
 

Photo: Instagram @danish_akhtar94
 

Advertisement
  • 7/11

एकाग्र द्विवेदी ने शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में बाल हनुमान का रोल कर सबका दिल जीता था. तब उनकी उम्र 6 साल थी. उनकी क्यूटनेस और मासूमियत पर लोग फिदा हो गए थे.
 

Photo: Instagram @ekagrahdwivedi
 

  • 8/11

'संकट मोचन महाबली हनुमान' शो में इशांत भानुशाली बाल हनुमान केा रोल प्ले किया था. तब उनकी उम्र 7 साल थी. उन्होंने फिल्म बजरंगी भाईजान में भी काम किया है.
 

Photo: Social Media
 

  • 9/11

1997-2000 के दौर में आया टीवी शो 'जय हनुमान' बेहद लोकप्रिय हुआ था. इसमें हनुमान का रोल राज प्रेमी ने प्ले किया था. इस किरदार ने उन्हें शोहरत दिलाई.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/11

इन सभी एक्टर्स के अलावा नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायणम् में सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे. बजरंगबली के रोल में सनी को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.
 

Photo: Instagram @iamsunnydeol
 

  • 11/11

कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी भी बड़े पर्दे पर हनुमान की भूमिका निभाने वाले हैं. प्रशांत वर्मा की फिल्म जय हनुमान में वो महाबली हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. फर्स्ट लुक में वो शानदार लगे हैं.
 

Photo: Instagram @rishabshettyofficial
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement