टीवी की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं. 25 मई को उन्होंने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिसके बाद उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है.
डिलीवरी के चार दिन बाद दिव्यांका को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 29 मई को उन्हें जुड़वा बच्चों के साथ घर जाते देखा गया.
घर निकलने से पहले दिव्यांका और विवेक ने पैपराजी से बात की. कैमरे पर कपल अपने नन्हे राजकुमारों के साथ पोज देता दिखा. एक्ट्रेस के चेहरे ग्लो उनकी खुशी जाहिर कर रहा था.
दिव्यांका खाली हाथ हॉस्पिटल गई थीं, लेकिन लौटीं दो बच्चों के साथ. दिव्यांका और विवेक दहिया ने ब्रैंड न्यू कार BMW में अपने बच्चों को लेकर पहुंचे.
बच्चों के साथ जैसे ही दिव्यांका और विवेक ने घर के बाहर कदम रखा. बच्चों की दादी-नानी ने आरती उतार कर उनकी नजर उतारी.
न्यू बॉर्न बेबी के लिए दादी-नानी का प्यार देखकर हर कोई बस यही कह रहा है कि सेलिब्रिटी हो या आम आदमी, हर किसी की दादी-नानी इतनी ही प्यारी होती हैं.
बच्चों को गोद में लेकर दिव्यांका खुशी से चहकती दिखीं. उनके चेहरे पर मां बनने की चमक थी. उनके परिवारवालों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.
दिव्यांका और विवेक 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के 10 साल बाद उनकी सूनी गोद भर गई है. उन्होंने भगवान से एक बच्चा मांगा था, लेकिन उनके घर डबल खुशियां आ गई हैं.
All Photo: Social Media