Advertisement

टीवी

एक्टिंग छोड़ शोबिज से दूर हुईं ये हसीनाएं, किसी ने चुनी धर्म की राह, एक ने विदेश में बसाया घर

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • 1/8

टीवी इंडस्ट्री में सालों राज करने वाली और घर-घर में पहचान बनाने वाली कई एक्ट्रेस अब लाइमलाइट से दूर सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. कई हसीनाओं ने करियर के पीक पर एक्टिंग से दूरी बना ली. किसी ने धर्म की राह चुनी, तो कोई शोबिज छोड़ बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव है. कईयों ने घर-परिवार के खातिर टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो अब एक्टिंग में एक्टिव नहीं हैं. 

 

 (Photo: Instagram @sanakhaan21)

  • 2/8

'बिग बॉस', टीवी शोज और कई फिल्मों का हिस्सा रहीं सना खान ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर धर्म की राह अपना ली है. सना ने कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अब अल्लाह के बताए रास्ते पर चलेंगी. अनस सैयद से निकाह करने के बाद से वो घर-परिवार संभाल रही हैं. सना के इंडस्ट्री छोड़ने के ऐलान ने हर किसी को हैरान कर दिया था. 

 

 (Photo: Instagram @sanakhaan21)

  • 3/8

मिहिका वर्मा को 'ये है मोहब्बतें' शो से खूब फेम मिला था. मगर करियर के पीक पर वो शादी करके अमेरिका शिफ्ट हो गईं. मिहिका ने एक्टिंग छोड़कर अपनी पढ़ाई पूरी की. अब वो विदेश में परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 
 

 (Photo: Instagram @mihikavarma1)

Advertisement
  • 4/8

नुपुर अलंकार टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने सालों तक काम किया, लेकिन साल 2022 में उन्होंने संन्यास ले लिया और एक्टिंग से दूरी बना ली. नुपुर का कहना है कि अब उन्हें ग्लैमर की दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं है. 
 

 (Photo: Instagram @nupur.alankar)

 

 

  • 5/8

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मशहूर एक्ट्रेस 'दयाबेन' उर्फ दिशा वकानी पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं. दिशा ने साल 2017 में प्रेग्नेंसी के दौरान मैटरनिटी लीव ली थी. मगर उसके बाद से वो शो में नहीं लौटीं. अब वो अपनी निजी जिंदगी और बच्चों के साथ समय बिता रही हैं. हालांकि उनके फैंस आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

 

 (Photo: Instagram @dishavakani_official17)

  • 6/8

पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति के रोल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह अब एक्टिंग में एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली. सुयश रावत से शादी के बाद वो ससुराल में पति-बच्चों संग अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने ग्लैमरल वर्ल्ड से दूरी बना ली है. 

Advertisement
  • 7/8

आशका गोराडिया एक समय पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस थीं. मगर एक्टिंग छोड़ वो अब बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं. आशका कॉस्मेटिक ब्रांड RENEE की को-ओनर हैं. वो करोड़ों में कमाई करती हैं. 

 

 (Photo: Instagram @aashkagoradia)

 

  • 8/8

टीवी के सुपरहिट शो 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी. उन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक कारणों से यह फैसला लिया. अनघा अब इस्कॉन (ISKCON) से जुड़ चुकी हैं और अपनी सादगी भरी जिंदगी की तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं. 
 

 (Photo: Instagram @anaghabhosale2)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement