कई टेलीविजन शोज और किरदार ऐसे होते हैं, जो आम आदमी की जिंदगी का हिस्सा बना जाते हैं. ऐसा ही शो चिड़ियाघर भी है, जिसे लोग आज तक नहीं भूला पाए हैं.
चिड़ियाघर ने 6 साल तक दर्शकों को एंटरटेन किया, जो आज के समय में बहुत बड़ी बात है. 2011 में शुरू हुआ ये शो 2017 में ऑफ एयर हो गया था. इस शो से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी गधा प्रसाद के कैरेक्टर को मिली थी.
चिड़ियाघर में गधा प्रसाद के चलने-फिरने और बोलने का तरीक दर्शकों का दिल छू गया था. गधा प्रसाद जितनी देर स्क्रीन पर रहता फैन्स के चेहरों पर मुस्कान रहती.
शो में गधा प्रसाद की चार शादियां हुई थीं, जिसने चिड़ियाघर को खूब टीआरपी भी दिलाई थी. गधा प्रसाद का रोल एक्टर जीतू शिवहरे ने निभाया था.
जानते हैं कि शो बंद होने के बाद गधा प्रसाद कहां हैं और क्या कर रहे हैं. आगरा शहर से ताल्लुक रखने वाल शिवहरे ने टीवी डेब्यू से पहले ‘सी कंपनी’, ‘संकट सिटी’ और ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ जैसी मूवीज में सपोर्टिंग रोल किया था.
पर असली पहचान उन्हें चिड़ियाघर से मिली, जिससे उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था. चिड़ियागर के बाद उन्होंने ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’, ‘जीजा जी छत पर कोई है’ में भी काम किया, लेकिन उन्हें खास लोकप्रियता नहीं मिली.
IMDB पर उनके वर्क प्रोजेक्ट देखने पर पता चलता है कि वो पिछले पांच साल से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. आखिरी बार वो 2021 में फिल्म ‘उर्फ घंटा’ में दिखाई दिए थे.
पर्सनल लाइफ पर गौर करें, तो 2016 में उन्होंने श्वेता जायसवाल से शादी की थी. श्वेता एक बैंकर हैं. शादी के बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने.
श्वेता और शिवहरे की बेटी का नाम उर्जा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवहरे मुंबई में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं. वो स्क्रीनप्ले और कहानियां लिखने का काम कर रहे हैं.
All Photos: Facebook/GadhaPrasadOfficial