Advertisement

टीवी

इन हसीनाओं ने बीच में छोड़ा 'भाभीजी घर पर हैं', 2 सितारों की हो चुकी दर्दनाक मौत

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST
  • 1/11

'भाभीजी घर पर हैं' सालों से टीवी की दुनिया का एक सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो है. फैंस को शो का हमेशा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. मगर कुछ महीने पहले ही प्रीमियर हुआ 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' के अब बंद होने की खबरें सामने आई हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. 

 

(Photo: Instagram @saumyas_world_ )

  • 2/11

'भाभीजी घर पर हैं 2.0' से शिल्पा शिंदे ने शो में कमबैक किया था. ऐसे में फैंस के लिए शो के बंद होने की खबरें काफी शॉकिंग हैं. बता दें कि इस शो ने कई सितारों की किस्मत चमकाई है. उन्हें तगड़ी पहचान दी है. लेकिन फिर भी कई बड़े सितारों ने इस शो को बीच में ही अलविदा कह दिया. वहीं, शो के दो सितारे ऐसे हैं, जिनका अब निधन हो चुका है. आइए इन सितारों के बारे में जानते हैं...

 

(Photo: Instagram @shilpa_shinde_official )

  • 3/11

शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी)
शो की शुरुआत में शिल्पा शिंदे ने 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाया था. उनके 'सही पकड़े हैं' डायलॉग ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी. हालांकि, मेकर्स के साथ कुछ विवादों के चलते उन्होंने 2016 में शो छोड़ दिया था. उनके जाने से फैन्स काफी निराश हुए थे. मगर कुछ सालों बाद उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' से वापसी करके फैंस को खुश किया. इन दिनों वो शो में ही दिखाई दे रही हैं. 

 

(Photo: Instagram @shilpa_shinde_official )

Advertisement
  • 4/11

सौम्या टंडन (अनीता भाभी)
'गोरी मेम' यानी सौम्या टंडन इस शो का अहम हिस्सा रही हैं. उन्होंने कई सालों तक अनीता भाभी का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता. मगर साल 2020 में उन्होंने यह कहते हुए शो छोड़ दिया था कि वो एक ही तरह के रोल को लंबे समय तक नहीं करना चाहतीं. 

 

(Photo: Instagram @saumyas_world_ )

  • 5/11

सौम्या अब धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है. उन्हें फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 

 

(Photo: Instagram @saumyas_world_ )

  • 6/11

नेहा पेंडसे (दूसरी अनीता भाभी)


सौम्या टंडन के शो से जाने के बाद एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने अनीता भाभी के रूप में एंट्री ली थी. लेकिन लगभग एक साल बाद ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था. बताया जाता है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट और कुछ अन्य वजहों से उन्होंने यह फैसला लिया. इन दिनों वो मराठी सिनेमा में एक्टिव हैं. 

 

(Photo: Instagram @nehapendse29 )

Advertisement
  • 7/11

फाल्गुनी रजनी (गुलफाम कली)
'भाभीजी घर पर हैं' शो में फाल्गुनी रजनी ने 'गुलफाम कली' का किरदार निभाया था. शो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था. उन्होंने भी बीच में ही शो छोड़ दिया था. उन्होंने बाद में दूसरे मराठी शो और प्रोजेक्ट्स की ओर रुख कर लिया.

 

(Photo: Instagram @falguni.rajani )

  • 8/11

शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे ने लगभग 10 साल तक 'अंगूरी भाभी' बनकर दर्शकों को हंसाने के बाद इस शो को अलविदा कह दिया. उन्होंने बताया था कि लंबे समय तक एक ही जैसा काम करने की वजह से उन्हें अपनी कला में कुछ नया सीखने को नहीं मिल रहा था. साथ ही उनकी बेटी भी चाहती थी कि वो अब कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाएं. उनके जाने के बाद शो में फिर से पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे की वापसी हुई और अब शुभांगी खुद को नए प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार कर रही हैं.

 

(Photo: Instagram @shubhangiaofficial)

  • 9/11

दीपेश भान ( मलखान)

'भाभीजी घर पर हैं' शो के एक्टर दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं हैं. वो शो के सबसे चहेते किरदारों में से एक 'मलखान' के रोल में नजर आते थे. लेकिन साल 2022 में 41 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया था. मलखान और टीका की जोड़ी इस सीरियल की सबसे फनी जोड़ी थी.

 

(Photo: Instagram @deepeshbhan )

Advertisement
  • 10/11

दीपेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी वो अचानक मैदान पर गिर पड़े थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उनके निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा था. 

(Photo: Instagram @deepeshbhan )

  • 11/11

फिरोज खान (अमिताभ बच्चन के हमशक्ल)

'भाभीजी घर पर हैं' शो में अक्सर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने वाले और उनके डुप्लीकेट के तौर पर नजर आने वाले एक्टर फिरोज खान का भी साल 2024 में निधन हो गया था. उनका निधन उत्तर प्रदेश के बदायूं में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. 

 

(Photo: Instagram @ifirozkhanofficial4 )

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement