Advertisement

टीवी

Archana Puran New Bungalow Tour: हरियाली के बीच बना अर्चना पूरन का नया बंगला, शादी से पहले 'बहुओं' का किया गृह प्रवेश, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST
  • 1/10

अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार मुंबई के मड आइलैंड में एक लैविश लाइफ जीता है. अर्चना का पूरा परिवार यू्ट्यूब पर सुपर एक्टिव है. वो अक्सर अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए अपनी लाइफस्टाइल से फैंस को रूबरू कराती हैं. 

  • 2/10

अर्चना ने अब अपने पति परमीत सेठी और बेटों के साथ मिलकर एक नया बंगला खरीदा है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने नए बंगले का इनसाइड टूर भी दिया. 

  • 3/10

बंगले में एक हरा-भरा प्राइवेट गार्डन बना है, जो चारों तरफ से पेड़-पौधों से घिरा हुआ है. यहां का फ्रेश और शांत माहौल किसी को भी रिलैक्स कर सकता है.

Advertisement
  • 4/10

गार्डन में बैठने के लिए एक छोटा सा सीटिंग एरिया भी है, जो सुहावने मौसम का आनंद लेने और परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताने के लिए एक सही जगह है. यहां परिवार संग चाय की चुस्की का लुत्फ भी उठा सकते हैं. 
 

  • 5/10

गार्डन में सबसे खास आकर्षण लाल टाइलों की छत वाला एक खूबसूरत सीटिंग एरिया बना है, जो फूलों वाले पौधों और चारों तरफ बिखरी हरियाली से घिरा हुआ है. यह कोना बैठने और सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है.

  • 6/10

बंगले का लिविंग रूम काफी बड़ा और ग्रैंड है, जिसकी क्रीम रंग की दीवारें और चमकदार फ़्लोरिंग है. लिविंग रूम की सबसे खास बात इसकी बड़ी, ऊंची खिड़कियां और कांच के दरवाजे हैं, जहां से धूप और बाहर की ताजी हवा आती है. 

Advertisement
  • 7/10

घर का मास्टर बेडरूम काफी बड़ा और स्पेशियस है. बेडरूम में भी बड़ी खिड़कियां हैं. बेड भी किसी राजा-महाराजाओं जैसा लगता है. 
 

  • 8/10

बंगले कि किचन में लकड़ी की कैबिनेट बने हैं. दीवारों पर लगी हरी टाइलें इसमें और रंग भरती हैं. किचन में बड़ी खिड़की भी है, जिससे धूप अंदर आती है और पूरा किचन जगमगा उठता है. 
 

  • 9/10

हरियाली के बीच बना ये लैविश बंगला 3 मंजिला है. इसमें बड़ी छत भी है, जहां से चारों तरफ की हरियाली दिखती है. अर्चना पूरन का ये बंगला वाकई में शानदार है.

Advertisement
  • 10/10

यह नया बंगला खूबसूरत इंटीरियर और हरी-भरी बाहरी जगहों का एक बेहतरीन कॉम्बिनेश है. लॉन और गार्डन से लेकर घर की बड़ी खिड़कियों तक, बंगले को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक का पूरा आनंद लिया जा सके. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement