Advertisement

टीवी

जैस्मिन-अली का लैविश घर, बने अलग बेडरूम, कुरान संग रखी गुरु नानक की फोटो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • 1/11

टीवी के पावर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं. मुंबई में कपल का आलीशान 4BHK अपार्टमेंट है. इसमें वो साथ रहते हैं. मगर उन्होंने एक-दूसरे के स्पेस का पूरा ख्याल रखा है. 
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

  • 2/11

जैस्मिन और अली के लिए उनका ये आशियाना दिल के करीब है. अपने सपनों के महल को जैस्मिन ने खुद डिजाइन किया है. ये आलीशान घर ढूंढ़ने में उन्हें 8 महीनों का वक्त लगा था.
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

  • 3/11

जैस्मिन ने कुछ समय पहले अपने लग्जूरियस घर का होम टूर दिया था. इस दौरान जैस्मिन ने बताया था कि उनके लिए घर ढूंढ़ना मुश्किल रहा था. कपल का 4BHK अपार्टमेंट बहुत स्पेशियस है.

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

Advertisement
  • 4/11

जैस्मिन ने अपने घर की वाइब को मिनिमल और सिंपल रखा है. उन्होंने हैवी लाउडेड कलर्स कॉन्बिनेशन को सलेक्ट नहीं किया है. एक्ट्रेस चाहती थीं कि उनका घर कलरफुल, वॉर्म और लाइट दिखे. 
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

  • 5/11

जैस्मिन के घर में आर्ट, फेथ, सिनेमा की झलक देखने को मिलती है. वॉल पर फिल्मी फोटो फ्रेम अली का सिनेमा के लिए प्यार दर्शाता है. अली के पेरेंट्स कश्मीर से मिलने अक्सर यहां आते हैं. 
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

  • 6/11

कपल ने अपना अलग-अलग स्पेस क्रिएट किया हुआ है. जैस्मिन और अली को दोस्तों ने काफी डराया कि शादी के बाद साथ रहने पर चीजें बदल जाती हैं. इसलिए कपल ने साथ रहकर अपने रिश्ते को टेस्ट करने का फैसला किया.
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

Advertisement
  • 7/11

अली-जैस्मिन के घर में एक कॉफी कॉर्नर है, इसे बनाने का आइडिया जैस्मिन का था. एक्ट्रेस ने इसे अपना फेवरेट स्पॉट बताया है. अली अपने पुराने घर की कई चीजें यहां लेकर आए हैं. पुरानी चीजों से उन्होंने घर को डेकोरेट किया हुआ है.

Photo: Screengrab
 

  • 8/11

क्योंकि अली मुस्लिम और जैस्मिन हिंदू हैं. उन्होंने एक दूसरे के धर्म और आस्था का हमेशा सम्मान किया है. जैस्मिन के मुताबिक, उनके रिश्ते में धर्म को लेकर कभी कोई बात नहीं होती है. 
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

  • 9/11

अली-जैस्मिन के फेथ को दर्शाता एक स्पेशल कॉर्नर भी घर में बनाया गया है. एक खास टेबल लगी है जिसपर गुरु नानक की फोटो रखी है. वहीं बगल में कुरान की आयतें रखी हैं. ये कॉर्नर बताता है कि इस घर में सभी धर्मों का सम्मान होता है. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/11

दीवारों पर फैमिली फोटोज लगी हैं. एक कॉर्नर में कपल के अवॉर्ड्स रखे हैं. घर की दीवारों को ज्यादा भरा नहीं गया है. घर में एक खूबसूरत बालकनी है. जहां कपल टी या कॉफी टाइम एंजॉय करता है. 
 

Photo: Screengrab
 

  • 11/11

भले ही वे लिव-इन में हैं. लेकिन दोनों का अलग-अलग बेडरूम है. जैस्मिन के कमरे में फेमिनिन थीम की झलक दिखती है. बेडरूम के अलावा जैस्मिन-अली के अपने अलग वॉक-इन क्लोजेट हैं.
 

Photo: Instagram @jasminbhasin2806
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement