अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी टाउन के पावर कपल हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनका बॉन्ड और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है.
(Photo: Instagram @alygoni)
कुछ सालों की डेटिंग के बाद अली और जैस्मिन अब एक ही घर में साथ रहते हैं. दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहकर खुश हैं. फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अली ने जैस्मिन संग अपने लिवइन रिलेशन पर बात की थी.
(Photo: Instagram @alygoni)
अली ने कहा था- जैस्मिन के साथ रहने के बाद मुझमें काफी ज्यादा बदलाव आए हैं, जो काफी अच्छे हैं. हम एक ही घर में रहते हैं, लेकिन हमारे कमरे अलग हैं. जैस्मिन संग लिवइन में रहने पर मेरी यही शर्त थी.
(Photo: Instagram @alygoni)
'मुझे लगता है कि ये अच्छी चीज है, क्योंकि इसकी वजह से हमारे बीच चीजें काफी अच्छी हो गईं.'
(Photo: Instagram @alygoni)
जैस्मिन के बारे में बात करते हुए अली ने ये भी कहा था- जब आप जिंदगी में कहीं फंस जाते हो और आपको समझ नहीं आता कि क्या करें, तब एक अच्छी लड़की साथ होती है तो रास्ते भी खुद बन जाते हैं.
(Photo: Instagram @alygoni)
जैस्मिन के साथ रहने के बाद मैं बहुत शांत हुआ हूं. मैं बात-बात पर गुस्सा हो जाता था. मुझे जैस्मिन ने बहुत शांत किया है. जैस्मिन मुझे हर चीज समझाती है. मेरा साथ देती है. जब वो होती है तो मैं खुद में काफी स्ट्रॉन्ग फील करता हूं.
(Photo: Instagram @alygoni)
जैस्मिन के लिए अली का प्यार देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. उनके वीडियो क्लिप इंटरनेट पर छाए हुए हैं. फैंस दोनों को जल्दी शादी करने की सलाह दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @alygoni)
अली और जैस्मिन को बिग बॉस के घर में एहसास हुआ था कि उन्हें एक दूसरे से प्यार है. शो के बाद उनका प्यार परवान चढ़ा. उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी भी मिल चुकी है. अब हर किसी को उनकी शादी का इंतजार है.
(Photo: Instagram @alygoni)