आसिफ खान टेलीविजन की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. उनका शो भाभी जी घर पर हैं काफी लोकप्रिय है.
भाभी जी घर पर हैं में वो विभूति नारायण के रोल में नजर आते हैं. उन्हें उनके किरदार विभूति नारायण के लिए बेशुमार प्यार मिलता है.
टीवी शो में फैन्स को उनका रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक हैं.
Hauterfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने निकाह की स्टोरी शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जेबा उनकी मकानमालकिन की बेटी थीं.
संघर्ष के दिनों में वो जेबा के घर पर किराए पर रहते थे. ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाने निकले आसिफ रोज नमाज भी पढ़ते थे. उनके संस्कार देखकर जेबा की मां ने उन्हें आसिफ संग शादी के लिए मनाया.
एक्टर कहते हैं कि जब मेरा निकाह हुआ तो मैं सोने की जंजीर की शूटिंग कर रहा था. फिल्म की शूटिंग की डेट्स लिमिटेड होती थीं. प्रोड्यूसर ने कहा था कि हमें किसी भी कंडीशन में फिल्म की शूटिंग पूरी करनी है.
इसी वजह से मुझे निकाह के दिन शूट करना पड़ा. शूटिंग के समय मेरी दाढ़ी बढ़ी हुई थी, जब मैं शूट खत्म करके निकला तो मैंने रास्ते में कार में शेव की.
घर पर सब निकाह के लिए इंतजार कर रहे थे. मैं फटाफट आया और मैंने नहाया. शेरवानी और टोपी पहनकर मैं आधे में निकाह के लिए तैयार था.
All Photos: Instagram @iaasifsheikhofficial