जहीर खान कर रहे हैं 'चक दे' की इस एक्ट्रेस को डेट, युवराज के बाद क्या अगला नंबर इनका है

गोवा में युवराज सिंह और हेजल की शादी में शामिल हुए जहीर खान की लाइफ के बारे में एक खुलासा हुआ है. वह इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं जो शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी है...

Advertisement
जहीर खान जहीर खान

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 06 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

हेजल कीच को पसंद करने के बाद हाल ही में युवराज सिंह ने उनसे शादी रचाई है. गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी को लेकर सभी की नजरें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर थीं.

दोनों लवबर्ड्स साथ पहुंचे भी. लेकिन सच कहें तो इनसे लाइमलाइट चुराकर ले गए जहीर खान. वह भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और यह के साथ 'चक दे' में प्रीति सबरवाल का रोल कर चुकी हैं. यह है सागरिका घटगे.

Advertisement

वैसे फिल्म में भी उनका अफेयर एक क्र‍िकेटर से दिखाया गया था. बताया जा रहा है कि में जहीर और सागरिका हाथों में हाथ डाले पहुंचे. पूरी पार्टी में वे साथ रहे और एक-दूसरे के साथ बेहद सहज थे.


इन दोनों को करीब लाने का क्रेडिट इनके कॉमन फ्रेंड अंगद बेदी को जाता है जो के भी खास दोस्त हैं. वहीं और सागरिका के अफेयर की खबर पर क्र‍िकेटर रोहित शर्मा का ट्वीट लगभग मुहर लगा चुका है. उन्होंने ट्वीट किया था- 'ब्रदरमैन डाउन! बड़े भाई युवराज सिंह को बधाई. अब सबकी आंखें जहीर खान पर हैं.'

बता दें कि सागरिका से पहले जहीर खान का अफेयर ईशा शरवानी से था और बात शादी तक भी पहुंच चुकी थी. लेकिन कुछ बातों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement