यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ये गाना, 12 दिन में 1.26 करोड़ व्यू

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के एक गाने ने धूम मचा दी है. इसे 12 दिन में सवा करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.

Advertisement
  'पलंगिया सोने ना दिया' 'पलंगिया सोने ना दिया'

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के एक गाने ने धूम मचा दी है. इसे 12 दिन में 1.26 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. 'पलंगिया सोने ना दिया' गाना 2018 का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है. इसे पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया है.

भोजपुरी फिल्म वांटेड के इस गाने को अब तक 1.26 करोड़ व्यू मिल चुके हैं. इसमें पवन सिंह जमकर रोमांस कर रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा के पवन सिंह पॉपुलर एक्टर हैं. इस फिल्म में वे एंग्री लुक में नजर आने वाले हैं.  गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है.

Advertisement

फिल्म वांटेड के ट्रेलर को भी 78 लाख व्यू मिले थे. में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य नजर आएंगी.  निर्माता फिल्म को जल्द ही रिलीज करने जा रहे हैं. 

बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन ने राजस्थान में 'सुपर 30' की रैप-अप पार्टी के दौरान भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर डांस किया. हालांकि इस डांस का वीडियो सामने नहीं आया है. अपने सुपरहिट सॉन्ग पर रितिक के डांस की खबर सुनकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह काफी खुश हैं. इसे उन्होंने गर्व की बात कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »