शादी की 25वीं सालगिरह पर क्या है शाहरुख और गौरी का प्लान

बॉलीवुड के किंग खान और गौरी खान आज यानी 25 अक्टूबर को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाएंगे. आप भी जानिए दोनों कैसे कर रहे हैं ये खास दिन सेलिब्रेट...

Advertisement
शाहरुख खान और गौरी खान शाहरुख खान और गौरी खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

25 अक्टूबर को शाहरुख खान और गौरी खान की शादी के पूरे 25 साल हो गए. खबर है कि दोनों स्पेन में अपनी सालगिरह का जश्न मनाएंगे.

दरअसल स्पेन में किंग खान अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. गौरी और वहां पहुंच चुके हैं. इम्तियाज अली और 'द रिंग' की पूरी टीम इस पार्टी में शामिल होगी.


हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस अभी स्पेन में मौजूद नहीं हैं. वो मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन में बिजी हैं. जश्न सिर्फ स्पेन में ही नहीं मुंबई में भी होगा. रिपोर्ट्स की माने तो किंग खान मुंबई लौटने के बाद अपने दोस्तों को एनिवर्सरी और दीवाली दोनों की पार्टी साथ देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »