इस मशहूर गायक को सड़क पर मिली 12 रुपये की भीख!

आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे गायक से कराने वाले हैं जो सड़क किनारे गाता है लेकिन उसे सुनने के लिए भीड़ जुट जाती है.

Advertisement
ये ह‍ै मशहूर भ‍िखारी ये ह‍ै मशहूर भ‍िखारी

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे गायक से कराने वाले हैं जो सड़क किनारे गाता है लेकिन उसे सुनने के लिए भीड़ जुट जाती है. मुंबई की दौड़ती भागती सड़कों पर भी उससे सुनने के लिए लोगों के कदम ठहर जाते हैं.

वो फकीर मस्त गाता रहा और लोग उसे सुनते रहे. किसी ने उससे नाश्ते के बारे में पूछा तो किसी ने गाना रिकॉर्ड करने की पेशकश की लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका. में भी देकर चला गया. आखिर वो कौन था, जिसने भिखारी का रूप धरकर अपनी पहचानी आवाज के साथ भी पहचान छुपा ली.

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि हाल ही में पर आए. सोनू निगम ने यहां सड़क के किनारे बैठकर गाना शुरू कर दिया. सोनू का गाना सुनने के लिए लोग सड़क पर इकट्ठा होने लगे. लेकिन इस दौरान कोई भी सोनू निगम को पहचान नहीं पाया. हालांकि सोनू को लगा था कि उन्हें कोई तो पहचान लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

दिलचस्प है कि मेकअप के कोहरे में किसी ने भी वो खामोशी से आए और गुनगुना कर सबके दिल में ठहर गए. बस कुछ पलों में ही सबके पांव ठिठक गए. एक गाना दिल में उतर गया. भिखारी गायक अमीर होता चला गया. जो कि हर तरह की कला में पहले से ही अमीर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement