रिपोर्टर ने पूछा, ट्रंप से डरती हैं? प्रियंका चोपड़ा बोलीं- इंडियन हूं!

अवॉर्ड जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको डोनाल्ड ट्रंप से डर लगता है. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं एक भारतीय हूं. क्या आप डरे हुए हैं?

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने टीवी शो 'क्वान्टिको' के लिए दूसरा पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का यह पुरस्कार जीता है.


अवॉर्ड जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको डोनाल्ड ट्रंप से डर लगता है. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं एक भारतीय हूं. क्या आप डरे हुए हैं? उनके इस जवाब पर रिपोर्टर ने कहा कि नहीं लेकिन ज्यादातर विदेशी उनसे डरते हैं.

Advertisement

इस बात से तो साफ हो जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप बेशक भारतीय कर्मचारियों को डरा धमका कर रख सकते है लेकिन प्रियंका चोपड़ा उनसे डरने वालों में नहीं हैं.

हाल ही में प्रियंका पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने लंदन पहुंची थीं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »