मैगजीन के कवर पर मिताली राज, दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

वॉग मैगजीन ने 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर अक्टूबर 2017 के एडिशन के लिए तीन स्पेशल कवर पेज तैयार किए हैं. जिसके लिए कई बॉलीवुड सितारों के साथ फोटोशूट किया गया. लेकिन इन सभी में एक नाम ऐसा है जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.....

Advertisement
मिताली राज और शाहरुख खान (वॉग मैगजीन) मिताली राज और शाहरुख खान (वॉग मैगजीन)

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

फैशन और लाइफस्टाइल की पॉपुलर वॉग मैगजीन ने 10वीं एनिवर्सरी के ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है. मैगजीन ने अपने अक्टूबर 2017 के एडिशन के लिए तीन स्पेशल कवर पेज तैयार किए हैं. जिसके लिए कई बॉलीवुड सितारों के साथ फोटोशूट किया गया है. लेकिन इन सभी में एक नाम ऐसा है जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. हम बात कर रहे हैं भारतीय महिला टीम की कैप्टन मिताली राज की. जिनकी अगुवाई में भारत वर्ल्ड कप 2017 का उप-विजेता बना. वॉग के इन तीनों कवर पेज को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा, 'ए परफैक्ट 10! व्हाट अचीवर्स इट्स ए परफैक्ट टेन'.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिताली के इस नए लुक की चर्चा खूब जोरों पर है. अपने अब तक के सबसे ग्लैमरस अंदाज में मिताली कवर पेज पर छाई हुई हैं. वैसे तो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को हम अक्सर ही ग्लैमरस और बोल्ड लुक में देखते हैं. लेकिन का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला है. उन्होंने शाहरुख खान और नीता अंबानी के साथ फोटो शूट कराया है. इस कवर पेज के शूट के लिए मिताली ने काले रंग का शानदार जंपसूट पहना है. इसके अलावा अपने बालों को खुला रखा है, जो कवर पेज पर उनके लुक को शानदार बनाता है.

मिताली का यह नया लुक उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने मिताली के इस लुक को हिट करार दिया है. सोशल मीडिया पर मिताली का यह लुक जितनी तेजी से वायरल हो रहा है उतनी ही तेजी से फैंस मिताली को भरे मैसेज कर रहे हैं. एक फैन ने कॉमेंट करत हुए लिखा, 'आप शानदार दिख रही हो कैप्टन'. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, मिताली आप प्रभावित करने वाली किसी क्वीन की तरह दिख रही हो.

Advertisement

वॉग मैगजीन ने अक्टूबर 2017 के एडिशन के लिए तीन कवर पेज जारी किए हैं, जिसमें को लिया गया है. इनमें बॉलिवुड से शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना, करण जोहर, सुपरमॉडल नतालिया वोदियानोवा, लेखक पद्म लक्ष्मी समेत महिला टीम इंडिया की कैप्टन मिताली राज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी खास लुक में नजर आ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »