विराट-अनुष्का की शादी का पूरा वीडियो, यहां देखें

विराट अनुष्का की शादी की देखें सभी रस्में...

Advertisement
Virat - Anushka Sharma Virat - Anushka Sharma

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक अनुष्का शर्मा की वेडिंग लंबे इंतजार के बाद इटली में हुई. विरुष्का के नाम से मशहूर इस कपल ने सभी परंपराओं के साथ एक दूजे का साथ निभाने का वादा किया. 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच मेंहदी और हल्दी की रस्मों के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न हुई. इनकी शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. यहां देखें विरुष्का की शादी...

Advertisement

1. सबसे पहले हल्दी की रस्म हुई, इसमें विराट कोहली सफेद कुर्ते और चूड़ीदार में मस्ती करते नजर आए.

2. मेंहदी की रस्म में अनुष्का के साथ हमारे बल्लेबाज विराट ने भी हाथों में मेंहदी लगाई.

3. वरमाला की रस्म में दोनों ने जमकर मस्ती की. इस दौरान दूल्हा बने विराट को उनके रिश्तेदारों ने ऊपर उठा लिया और अनुष्का को शादी का जयमाल डालने में परेशानी हुई.

4. इसके बाद दोंनों ने सभी परंपराओं को नि‍भाते हुए शादी की रस्में नि‍भाई.  

5. शादी के बाद विदाई के दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे रहे. अनुष्का ने नम आंखों के साथ विदा ली.   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »