FilmWrap: इतनी है विराट-अनुष्का की प्रॉपर्टी, लाखों की ड्रेस पहन डिनर में पहुंची ऐश्वर्या

16Cr की कारों के मालिक हैं विराट-अनुष्का, जानें दोनों की प्रॉपर्टी, अंबानी की डिनर पार्टी में लाखों की ड्रेस पहन कर पहुंचीं ऐश्वर्या, Exclusive: इटली की वो जगह जहां विराट-अनुष्का लेंगे फेरे, देखें पहली तस्वीर, Bigg Boss 11: एक्स कंटस्टेंट ने एंट्री करते ही दिए ऐसे बयान, घरवालों के उड़े होश , सपना चौधरी को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, अभय देओल के साथ जोड़ी. जानें, दिन भर की बॉलीवुड की बड़ी खबरें.

Advertisement
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

16Cr की कारों के मालिक हैं विराट-अनुष्का, जानें दोनों की प्रॉपर्टी, अंबानी की डिनर पार्टी में लाखों की ड्रेस पहन कर पहुंचीं ऐश्वर्या, Exclusive: इटली की वो जगह जहां विराट-अनुष्का लेंगे फेरे, देखें पहली तस्वीर, Bigg Boss 11: एक्स कंटस्टेंट ने एंट्री करते ही दिए ऐसे बयान, घरवालों के उड़े होश , सपना चौधरी को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, अभय देओल के साथ जोड़ी. जानें, दिन भर की बॉलीवुड की बड़ी खबरें.

Advertisement

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें हैं.सूत्रों के हवाले से आजतक ने सबसे पहले ये खबर ब्रेक की थी. किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन 12 दिसंबर की डेट शादी के लिए फिक्स बताई जा रही है. जानें कितनी है दोनों की प्रॉपर्टी.

अकसर बॉलीवुड इवेंट्स से लेकर कान फेस्टिवल के रेड कारपेट तक अपने लुक से हैरान करने वाली ऐश्वर्या राय हाल ही में मुकेश अंबानी की पार्टी में नजर आईं. अंबानी की पार्ट‍ियों में बॉलीवुड स्टार्स का नजर आना कोई बड़ी बात नहीं. लेकिन अंबानी की इस पार्टी में ऐश्वर्या की अपीयरेंस क्यों खास बन गई इसकी खूब चर्चा हो रही है.

विराट कोहली और अनुष्का की शादी अफवाह नहीं है. अब आजतक के हाथ वो विजुअल्स लगे हैं जो बता रहे हैं कि भारत से कई सौ मील दूर इटली में शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. आजतक की टीम वेन्यू तक पहुंची. शहनाई की आवाज भी सुनी गई.

Advertisement

बिग बॉस 11 के वीकेंड का वार एपि‍सोड में सलमान खान के वार से पहले घरवालों को घर में एंट्री करने वाले नए मेहमानों के वार का समाना करना पड़ेगा. बिग बॉस के घर एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, रोहन मेहरा एंट्री करेंगे. इसके अलावा ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला उर्फ करण पटेल भी आज रात बिग बॉस के घर शि‍रकत करेंगे.

'बिग बॉस 11' में धमाल मचाने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के हाथ एक फिल्म लगी है. फिल्म का नाम 'नानू की जानू' है. फिल्म में उनके साथ अभय देओल और पत्रलेखा हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »