विकास गुप्ता पर खेला बिग बॉस ने बड़ा दांव, मास्टरमाइंड के झूठ से आएगा ट्व‍िस्ट

विकास गुप्ता को बिग बॉस में देख घरवाले कंफ्यूज नजर आए. विकास की एंट्री ने बिग बॉस हाउस में सन्नाटा ला दिया है. सभी मास्टरमाइंड से डरे हुए दिखे.

Advertisement
विकास गुप्ता विकास गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

बिग बॉस में रविवार के एपिसोड में सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने एंट्री ली. विकास को घर में देख सभी कंटेस्टेंट्स कंफ्यूज नजर आए. वे बार बार विकास से पूछते दिखे कि कहीं वे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तो नहीं आए. विकास की एंट्री ने बिग बॉस हाउस में सन्नाटा ला दिया है. सभी मास्टरमाइंड से डरे हुए दिखे.

Advertisement

किसकी जगह बिग बॉस में आए विकास गुप्ता?

लेकिन सच तो ये है कि विकास गुप्ता जल्द ही बिग बॉस हाउस से चले जाएंगे. वे बिग बॉस में बस कुछ दिनों के मेहमान बनकर आए हैं. विकास गुप्ता ने घरवालों को यही बताया है कि वो शो में मेहमान नहीं बल्कि घर का सदस्य बनकर आए हैं. लेकिन सच तो कुछ और ही है. दरअसल, विकास एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की जगह खेलने आए हैं.

देवोलीना के आते ही चले जाएंगे विकास गुप्ता

जी हां, गुप्ता देवोलीना के प्रॉक्सी बनकर घर में रहेंगे. रियलिटी शो में उनका सफर तब तक चलेगा जब तक की तबीयत ठीक नहीं हो जाएगी. वीकेंड के वार एपिसोड में देवोलीना का एक मैसेज वीडियो शेयर किया गया था. जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि बिग बॉस में कुछ दिनों के लिए उनका गेम विकास गुप्ता खेलेंगे.

Advertisement

विकास के आने से खुश नहीं शहनाज

इस सीजन में जहां हर टास्क में एग्रेशन देखने को मिल रहा है, टास्क रद्द हो रहे हैं, ऐसे में विकास के आने से दर्शकों को मास्टरमाइंड की स्ट्रैटिजी से टास्क होते दिखेंगे. वैसे विकास के आने से गिल खुश नहीं हैं. शहनाज घर में आए दिन नए वाइल्ड कार्ड्स को देखकर बोर हो गई हैं. अब देखना होगा कि विकास गुप्ता के आने से बिग बॉस की टीआरपी में और कितना धमाल मचता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »