इंदिरा गांधी बनने के लिए जयललिता का रोल ठुकरा दिया विद्या बालन ने

प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी की ज़िंदगी पर बनने जा रही ये फिल्म सागारिका घोष की किताब पर आधारित है.

Advertisement
विद्या बालन Photo इंस्टाग्राम विद्या बालन Photo इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

कंगना रनौत ने हाल ही में जयललिता की बायोपिक में काम करने का फैसला किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल को पहले विद्या बालन करने वाली थीं लेकिन इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेबसीरीज़ में लीड रोल निभाने के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या ने इस फिल्म को इसलिए भी करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी और उसी दौरान वे इंदिरा गांधी पर बनी एक वेबसीरीज में भी काम शुरु कर दिया था जिसे वे पिछले एक साल से बनाना चाहती थीं. विद्या ने इससे पहले कहा था कि इस वेबसीरीज के सीजन्स भी अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं.

Advertisement

प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी की ज़िंदगी पर बनने जा रही ये फिल्म सागारिका घोष की किताब पर आधारित है. इस किताब का नाम इंदिरा : इंडिया मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर है. इस वेबसीरीज को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करने जा रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, विद्या ने इस किताब के राइट्स खरीद लिए हैं और इसी वजह से उन्होंने गांधी परिवार से किसी तरह के अप्रूवल की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि जयललिता की बायोपिक को एएल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं. केवी विजेंद्र प्रसाद ने इसे लिखा है.  रिपोर्ट्स की मानें तो बायोपिक के लिए कंगना ने 24 करोड़ रुपये की फीस ली है. कंगना जल्द ही फिल्म के लिए काम शुरू कर देंगी. निर्माताओं ने कहा है कि बायोपिक के लिए कंगना को जो फीस दी जा रही है उसे वे डिजर्व करती हैं.  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement