ये है मोहब्बतें का ये एक्टर नागिन फेम करिश्मा संग हॉरर शो में

एकता कपूर इस साल दर्शकों की टीवी स्क्रीन से नजर नहीं हटने देने के मिशन पर नजर आ रहीं हैं. पॉपुलर टीवी शो नागिन की नई सीरीज के बाद अब एकता एक और नया शो कलर पर लेकर आ रही हैं. ये ए‍क हॉरर शो है जिसका नाम है कयामत की रात.

Advertisement
 हॉरर शो  कयामत की रात हॉरर शो कयामत की रात

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 29 मई 2018,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

इस साल दर्शक टीवी स्क्रीन से नजर ना हटा पाएं, शायद एकता कपूर इसी मिशन पर नजर आ रहीं हैं. पॉपुलर टीवी शो नागिन की नई सीरीज के बाद अब एकता एक और नया शो  लेकर आ रही हैं. ये ए‍क हॉरर शो है जिसका नाम है 'कयामत की रात'.

इस शो का हॉरर कंटेंट दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है क्योंकि इस शो के जारी एक प्रोमो वीडियो ने ही टीवी फैन्स की धड़कनें तेज करदी हैं. कयामत की रात शो में नागिन 3 फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना नजर आ रही हैं और उनके साथ ये है मोहब्बतें सीरियल के एक्टर विवेक दहि‍या भी दिख रहे हैं. करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टा पेज पर अपने इस नए हॉरर शो के प्रोमो वीडियो को शेयर किया है. प्रोमो में करिश्मा और विवेक एक कपल के रूप में नजर आ रहे हैं. दोनों को एक सुनसान खंडहर में जाते हुए दिखाया गया है. इसके बाद दोनों का सामना एक भयानक तांत्रि‍क के साथ होता है.

Advertisement

स्टार प्लस पर ऑन एयर होने जा रहे इस शो में करिश्मा और विवेक के अलावा एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को भी कास्ट किया गया है. दीपिका की शादी के बाद ये उनका पहला शो होगा.

देखें कयामत की रात शो का प्रोमो

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement