कादर खान का निधन, नए साल पर गमगीन हुआ बॉलीवुड

Kader Khan dead दिग्गज एक्टर-राइटर कादर खान का निधन हो गया है. बेटे सरफराज खान ने उनके निधन की पुष्टि की है. कनाडा के अस्पताल में कादर खान ने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Advertisement
कादर खान कादर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बेटे सरफराज खान ने उनके निधन की पुष्टि की है. उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड नए साल साल का जश्न मना रहा था वहीं अब एक्टर की निधन की खबर से गमगीन हो गया है. सोशल मीडिया पर तमाम रिएक्शन आ रहे हैं. कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Advertisement

बता दें कि बीते कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे. उनको सांस लेने में तकलीफ थी. डॉक्टर्स ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर BiPAP वेंटिलेटर पर रखा था. 

टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शक्ति कपूर का गला भर आया. वो बहुत भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'अब कादर खान जैसा कोई नहीं होगा. उन्होंने उनके साथ की गई फिल्मों को याद किया है. उन्होंने बताया कि कादर खान एक टीचर थे.'

शक्ति कपूर ने बताया कि जब मैंने उनसे आखिरी बार मुलाकात की थी, तो उन्होंने कहा कि वो वापसी करेंगे. वो दुनिया को समझाना चाहते थे कि इंसानियत क्या होती है? बता दें कि शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में कादर खान के साथ काम कर चुके हैं.

एक्टर प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'उनके निधन की खबर बहुत ही खौफनाक है. आज सुबह ही मैंने पढ़ा कि उनके निधन की खबर अफवाह थी और अब कंफर्म हो गया है. वो बहुत बड़ी हस्ती थी. वो बड़े राइटर थे. बेहद दुखद है.'

Advertisement

अमिताभ बच्चन ने कादर खान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि  दी. उन्होंने कहा कि कादर खान के निधन की खबर बेहद दुखद है. 

बता दें कि जब कादर खान बीमार थे उस वक्त भी अमिताभ ने उन्हें याद किया था. कादर खान के साथ अमिताभ ने दो और दो पांच, मुकद्दर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, सुहाग, कूली और शहंशाह में काम किया है.

अर्जुन कपूर ने कादर खान को श्रद्धांजलि  दी. उन्होंने ट्वीट कर उन्हें याद किया.

अनुपम खेर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कादर खान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने वीडियो में कहा, 'कादर साहब के जाने का मुझे बहुत दर्द है. मैंने उनके साथ बहुत सारी फिल्में की हैं. वो मेरे सीनियर थे. कादर खान से मुझे जिंदगी और फिल्मों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कई टॉपिक्स पर महारत हासिल की हुई थी. हमारे देश ने एक महान कलाकार और बहुत खूबसूरत इंसान को खोया है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.'अनिल कपूर ने भी कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कादर खान को एक बेहतरीन अभिनेता बताया. उन्होंने कहा कि उनका जाना दुखद है. सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे पसंदीदा अभिनेता और लेखक कादर खान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुत अच्छा कलाकार खो दिया.' ऋषि कपूर ने कहा- कादर खान आपके साथ हम सब कपूर का लंबा रिश्ता था. बहुत काम किया. बहुत सीखा आपसे. जन्नत नसीब हो आपको. आमीन.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »