क्या वाकई नेचुरल थी ओम पुरी की डेथ? इन वजहों से उठ रहे हैं सवाल

अभ‍िनेता ओम पुरी का हाल ही में निधन हुआ है. बताया जाता है कि जिंदगी के आखिरी दिनों में वह काफी परेशान थे और देश छोड़कर जाना चाहते थे...

Advertisement
ओम पुरी पत्नी नंदिता पुरी के साथ ओम पुरी पत्नी नंदिता पुरी के साथ

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

अभ‍िनेता ओम पुरी की मौत का राज गहराता जा रहा है. 6 जनवरी की सुबह उनका निधन हुआ था. तब उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी लेकिन अब मौत की वजह पर शक गहराता जा रहा है.

डेथ के बाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ साफ नहीं कहा गया. इससे मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. जानें वो 7 बातें जिनके चलते जानिए ओम पुरी की मौत का रहस्य गहरा गया है...

Advertisement

1. ओम पुरी की मौत को पहले तो हार्ट अटैक बताया गया. लेकिन बाद में खबर आई कि उनकी मौत नेचुरल नहीं थी. सिर में एक गहरा घाव भी था. शुक्रवार को ओशीवारा पुलिस का कहना था कि उनकी मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है जो दीवार की तरफ गिरने से लगी थी. उनकी मौत आकस्मिक दर्ज की गई थी.


2. ओम की मौत से पहले उनके साथ खालिद किदवई थे. उन्होंने बताया कि वह शाम को साढ़े पांच बजे ओम पुरी के घर गए थे.. वहां उनका एक इंटरव्यू चल रहा था. इंटरव्यू खत्म होने के बाद से वे कार से मनोज पाहवा के घर पहुंचे. वहां ओम पुरी की किसी से बहस हुई थी.


3. खालिद किदवई ने यह भी बताया कि साढ़े दस के करीब हमलोग वहां से चल दिए. ओम जी की बेटे से मिलने की इच्छा हो रही थी तो सोसाइटी के बाहर पहुंचने पर उन्होंने अपने बेटे ईशांत को फोन किया. ईशांत तब तक पार्टी में ही था. लेकिन ओम पुरी बेटे से मिल नहींं पाए. फिर हम कुछ देर बाद वहां से चल दिए. ओम जी बेटे को लेकर काफी भावुक थे. वो कह रहे थे कि पैसा, फ्लैट, नौकर सब कुछ वह देते हैं लेकिन फिर भी उनको बेटे से मिलने नहीं दिया जाता है.

Advertisement


4. पड़ोसियों का कहना है कि ओम गुरुवार शाम एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटे थे. घटना के वक्त ओम पुरी घर में अकेले थे. उनके ड्राइवर ने सुबह पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया था. ड्राइवर ने ही स्थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया.

5. ओम पुरी की नौकरानी और एक करीबी से ओशिवारा थाने में सवाल-जवाब किए गए. पत्नी नंदिता पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं हैं. सूत्रों के मुताबिक, नंदिता ने पुरी की मौत के लिए खालिद और ड्राइवर मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने खालिद से शुक्रवार रात ओशिवारा थाने में करीब दो घंटे पूछताछ की.


6. पुलिस ओम पुरी की मौत के आखिरी 24 घंटे में जिन लोगों से मिले उन सभी से पूछताछ करेगी. साथ ही पुलिस जल्द ही पुरी की पत्नी नंदिता, बेटे ईशान और एक्टर मनोज पाहवा से भी पूछताछ करेगी.

7. ओम पुरी जिंदगी के आखिरी दिनों में बेहद परेशान थे. उन्होंने देश में अपनी प्रॉपर्टी बेचने और फिर अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर ली थी. खबर थी कि पुरी अपनी प्रॉपर्टी की कीमत का अनुमान भी लगा चुके थे.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement