इसलिए इतने दिन से बॉलीवुड से दूर थीं उर्मिला मातोंडकर, खुद बताई वजह

90 के दशक में उर्मिला मातोंडकर ने कई आइटम नम्बर पर धमाकेदार डांस किया था. लम्बे अरसे बाद फिर से वो अपनी डांसिंग से सबको एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.  वो ब्लैकमेल फिल्म के गाने 'बेवफा ब्यूटी' पर डांस करती नजर आएंगी.

Advertisement
उर्मिला मातोंडकर उर्मिला मातोंडकर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

90 के दशक में उर्मिला मातोंडकर ने कई आइटम नम्बर पर धमाकेदार डांस किया था. लम्बे अरसे बाद फिर से वो अपनी डांसिंग से सबको एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.  वो ब्लैकमेल फिल्म के गाने 'बेवफा ब्यूटी' पर डांस करती नजर आएंगी.

इतने लंबे गैप के बाद अपनी वापसी और पर्सनल लाइफ के बारे में उन्होंने लीडिंग डेली से बातें की. इस दौरान उनसे ये पूछे जाने पर की इतने लंबे वक्त तक फिल्मों से दूरी क्यों बनाई, उर्मिला ने कहा कि उनके पास कोई दिलचस्प काम नहीं था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैंने बहुत कम वक्त में काफी अलग-अलग तरह के काम किए हैं. इस बीच मुछे कोई ऐसा काम नहीं मिला जिसके लिए अंदर से मेरे मन में उसे करने की इच्छा जागे. इसके अलावा गुजरते वक्त के साथ आपकी प्राथमिकताएं भी बदल जाती हैं.

अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने निजी जीवन को अपने तक ही रखती हूं और इसके बारे में पब्लिकली ज्यादा बातें नहीं करती. शादी की बात इस लिए शेयर की थी ये उनके जीवन का अहम हिस्सा है और उनके फैंस भी इस बारे में उत्सुक रहते हैं.

'बेवफा ब्यूटी' गाना पवनी पांडे ने गाया है. इस गाने का म्यूजिक मशहूर म्यूजिशियन अमित त्रिवेदी ने दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »