सलमान का मजाक उड़ाने पर ट्विंकल खन्ना हुईं ट्विटर पर ट्रोल

ट्विंकल खन्ना भले ही अपने फनी कमेंट्स के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार वो लोगों के गुस्से का शिकार हो गई हैं. सलमान पर तंज कसने के लिए ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है.

Advertisement
ट्विंकल खन्ना ट्विंकल खन्ना

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

'फनी बोन्स' ट्विंकल खन्ना अपने ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. लेकिन इस बार सलमान खान पर तंज कसने के लिए उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया गया है.


दरअसल अपने लेटेस्ट कॉलम में उन्होंने कुछ सिलेब्स के लिए मेट्रीमोनियल ऐड्स दिया है. के लिए उन्होंने लिखा, 'भारत के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में शानदार हैं, के लिए सुंदर, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए. क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकते. जाति बंधन नहीं. संपर्क करें: Sultan@Bhaijaan.com.

Advertisement


ये बात सलमान के फैंस को पसंद नहीं आई है और उन्होंने ट्विटर पर ट्विंकल को ट्रोल किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement