ट्विंकल खन्ना जल्द ही करण जौहर के साथ कॉफी पीती नजर आएंगी. खबरों की माने तो ट्विंकल और अक्षय दोनों 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में नजर आ सकते हैं.
इसके पहले भी करण ने शो पर आने के लिए बहुत बार से गुजारिश की थी लेकिन ट्विंकल हमेशा मना कर देती थीं. बता दें करण और ट्विंकल बचपन के दोस्त हैं. करण ट्विंकल की बुक 'मिसेज फनी बोन्स' की लॉन्च पर भी मौजूद थे.
'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में पहली बार नजर आए थे और वो भी अपनी पत्नी के मनाने के बाद. लगता है इस बार करण दोनों को साथ आने के लिए राजी करने में सफल हो पाए. अब इस शो पर करण के तीखे सवालों और ट्विंकल के मजेदार जवाबों का इंतजार रहेगा.
स्वाति पांडे