जिस कार में तुपैक शकूर की हुई थी हत्या, वह 17 लाख डॉलर में बिक रही

अब लास वेगास का एक डीलर सेलिब्रिटी कार्स लास वेगास इस कार को बेच रहा है. उसने प्रमाणिकता के लिए सर्टिफिकेट दिखाया है, जिसके अनुसार कार वास्तविक रूप से डेथ रॉ रिकॉर्ड द्वारा लीज पर दी गई थी.

Advertisement
तुपैक तुपैक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

मशहूर अमेरिकन रैपर तुपैक शकूर की वो कार जिसमें उन्हें गोली मार दी गई थी, उसे 17 लाख डॉलर में बेचा गया है. एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, "साल 1996 में सात सितंबर को लास वेगास में शकूर को इसी गाड़ी (1996 की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कार पर दागी गई चार गोलियों के छेद अब भी नजर आते हैं.

Advertisement

25 वर्षीय रैपर की मौत हमले के छह दिन बाद हुई थी. अब लास वेगास का एक डीलर सेलिब्रिटी कार्स लास वेगास इस कार को बेच रहा है. उसने प्रमाणिकता के लिए सर्टिफिकेट दिखाया है, जिसके अनुसार कार वास्तविक रूप से डेथ रॉ रिकॉर्ड द्वारा लीज पर दी गई थी. डेथ रॉ रिकॉर्ड की स्थापना सूज नाइट और दिग्गज प्रोड्यूसर डॉक्टर ड्रे ने की थी.

वहीं दिखाए गए वास्तविक लीज के दस्तावेजों के साथ कार की संख्या भी मेल खा रही है. तुपैक का रियल नेम तुपैक अमरू शकूर था लेकिन उन्हें आमतौर पर उनके स्क्रीन नेम 2Pac से ही जाना जाता था. तुपैक सोशल इश्यूज पर रैप लिखने के लिए जाने जाते थे और उनके लिखे और गाए गए रैप सॉन्ग आज भी काफी पॉपुलर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »