लड़की के सामने चिल्लाकर कहने लगे अक्षय कुमार 'टॉयलेट आ रही है'

अक्षय कुमार और भूमि की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून को सामने आएगा.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं 'टॉयलेट आ रही है... टॉयलेट आ रही है...' इस वीडियो में अक्षय एक लड़की के सामने जोर-जोर से चिल्ला के कह रहे हैं कि टॉयलेट आ रही है.

अक्षय ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया.

वीडियो में अक्षय कुमार बता रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म 11 जून को रिलीज होने वाला है. वीडियो में अक्षय और उनके साथ नजर आ रहीं लड़की के एक्सप्रेशन देखने लायक है.


Advertisement

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था. उन्होंने पोस्टर को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रिलीज किया था. इस पोस्टर को देखकर के चेहरे पर मुस्कुराहट आना लाजमी है. फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर से साफ तौर पर स्पष्ट हो रहा है कि फिल्म दर्शकों को क्या संदेश देने वाली है.

श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली अनोखी लव-स्टोरी पर आधारित यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी. फिल्म में एक्ट्रेस भूमि अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी, जबकि सना खान उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »