हाथों में मेहंदी रचाकर इस सूफी गाने पर झूमी थीं दीपिका, सिंगर ने बताया

मंगलवार को दीपिका-रणवीर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कुछ और तस्वीरें शेयर की. तस्वीरें शेयर होते के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को हुई. शादी दो रीति-रिवाज से हुई. पहली कोंकणी और दूसरी सिंधी. कोंकणी शादी 14 नवंबर और सिंधी 15 नवंबर को सम्पन्न हुई. प्री वेडिंग फंक्शन 12 नवंबर से शुरू हो गए थे. 13 नवंबर को मेहंदी सेरेमनी हुई.

दीपिका-रणवीर ने शादी के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया है. दोनों ने शादी की तस्वीरों के साथ-साथ ही शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें भी जारी कीं. दोनों एक्टर्स ने मेहंदी रस्म की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की.

Advertisement

मेहंदी सेरेमनी में दीपिका रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी हाथों में लगाकर किसी जोगन की तरह झूमती नजर आईं. अब सिंगर हर्षदीप कौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि दीपिका ने मेहंदी सेरेमनी में कौनसे से गाने पर डांस किया.  

हर्षदीप ने बताया- जब मेहंदी सेरेमनी में 'मस्त कलंदर' गाना बजा तो दीपिका जमकर नाचीं.

और सिंधी रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्वीरों में दोनों सितारों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखी जा सकती है. दोनों के पारंपरिक अंदाज से नजर हटा पाना मुश्किल है. मेंहदी फंक्शन में दीपिका ने गले में रानी हार पहना. जो कि उनके लुक को राजशाही बनाता है. मेहंदी रस्म में दीपिका-रणवीर ने प‍िंक और रेड कलर के कॉम्ब‍िनेशन को चुना. प‍िंक ड्रेस पर शॉल के साथ का लुक रॉयल नजर आया. वहीं रणवीर का कलीदार अचकन सबसे ज्यादा ह‍िट रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »