फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमोशन के लिए विकी कौशल और यामी गौतम द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे. शो पर विकी कौशल ने अपनी फिल्म उरी के बारे में बताया. विकी ने बताया कि उनकी फिल्म सितंबर 2016 में उरी बेसकैंप पर हुए हमले पर आधारित है. इस हमले के जवाब में भारत ने 10 दिन के भीतर पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया था.
विकी जब अपनी बात पूरी कर चुके, तब शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- जवाब देना जरूरी था. गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू शरीक हुए थे. जिसकी देशभर में काफी आलोचना हुई थी. सिद्धू ने इसे अमन का पैगाम कहा था. बता दें कि उनके पाक आर्मी चीफ से गले मिलने की भी भारत में जमकर निंदा हुई.
aajtak.in